रणबीर कपूर की 'रामायण' का अंग्रेजी ट्रेलर रिलीज: जानें कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी नितेश तिवारी की ये फिल्म

रणबीर कपूर की 'रामायण' का अंग्रेजी ट्रेलर रिलीज: जानें कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी नितेश तिवारी की ये फिल्म

निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित पौराणिक महाकाव्य फिल्म 'रामायण' साल 2026 की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है। हाल ही में इसके ट्रेलर ने दर्शकों के बीच भारी उत्साह पैदा किया है। दो भागों में ब बंटी इस भव्य फिल्म श्रृंखला का पहला भाग दिवाली 2026 के आसपास सिनेमाघरों में आने वाला है।

इसी बीच, निर्माताओं ने वैश्विक दर्शकों तक अपनी पहुंच मजबूत करने के लिए फिल्म की आधिकारिक रिलीज तिथि के साथ इसका अंग्रेजी डब किया हुआ ट्रेलर भी जारी कर दिया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैंस का क्रेज सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

फिल्म की स्टार कास्ट और ऐतिहासिक किरदार

इस मेगा बजट फिल्म में भारतीय सिनेमा के कई दिग्गज कलाकार दमदार भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी मां सीता के रूप में, और सुपरस्टार यश शक्तिशाली रावण के किरदार में दिखाई देंगे। इसके अलावा रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में, सनी देओल भगवान हनुमान के रूप में, रकुल प्रीत सिंह सूर्पनखा के रूप में, लारा दत्ता रानी कैकेयी के रूप में और अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका में एक बेहतरीन और प्रभावशाली स्टार कास्ट का हिस्सा हैं।

विश्व स्तर पर कब रिलीज होगी 'रामायण पार्ट 1'?

रामायण के अंतरराष्ट्रीय वितरण साझेदार 'सोनी पिक्चर्स' ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का अंग्रेजी संस्करण साझा करते हुए इसकी वैश्विक रिलीज तारीख का ऐलान किया है। इसके मुताबिक, 'रामायण' का पहला भाग दुनिया भर के सिनेमाघरों में आगामी 6 नवंबर, 2026 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। सोनी पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा कि एक अभूतपूर्व यात्रा देखने के लिए तैयार हो जाइए जो पहले कभी नहीं देखी गई।

Latest Posts