डोनाल्ड ट्रंप को छोड़कर मेलानिया इंडिया में करेंगी कुछ खास काम, सरकार ने भी दे दी मंजूरी

img

नई दिल्ली॥ US के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पत्नी मेलानिया ट्रम्प 25 फरवरी को दिल्ली के सरकारी स्कूल में जाएंगी। इस दौरान वो यहां के स्कूलों में चलने वाली हैप्पीनेस क्लास का जायजा लेंगी। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया उनका वहां स्वागत करेंगे।

US की प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प इस हैप्पीनेस क्लास के दौरान दिल्ली के सरकारी स्कूल में विशेष मेहमान होंगी। इस क्लास के दौरान मेलानिया ट्रम्प जानने का प्रयास करेंगी कि कैसे सरकारी स्कूलों के बच्चों के बीच तनाव कम किया जाता है। गौरतलब है ‎कि US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भारत के दौरे पर अगले सप्ताह आने वाले हैं। उनके आगमन से पहले पूरी तैयारियां की जा रही है।

खबर के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प 24 और 25 फरवरी को यहां आने वाले हैं। दो दिवसीय दौरे के दौरान वो 34 घंटों तक देश में रहेंगे। डोनाल्ड ट्रम्प का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में अमेरिकी राष्ट्रपति कहते सुने जा रहे हैं कि भारत में उनके स्वागत के लिए 70 लाख लोग आने वाले हैं।

वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रम्प के इस वीडियो पर कई कमेंट कर प्रतिक्रिया दी है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प नेमीडिया से कहा था कि उन्हें पीएम मोदी बहुत पसंद हैं। ट्रम्प ने मोदी को अच्छा दोस्त भी बताया था।

पढ़िए-अपने आपमें खतरनाक हथियार है ट्रंप की ये चीज़, परमाणु हमले का भी नहीं होता असर

यहां पहुंचने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ मोदी 22 किलोमीटर तक लंबी रोड शो भी करने जा रहे हैं। उसके बाद अहमदाबाद में नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम में संबोधन करने का भी कार्यक्रम है। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रम्प और मेलेनिया आगरा में ताजमहल भी घुमने जाएंगे। वहीं दिल्ली में 25 फरवरी को उनका कई कार्यक्रम है।

Related News