Eyebrows: इन आसान टिप्स से आइब्रो को बनाएं घनी और मोटी, खिल उठेगा चेहरा

img

परफेक्ट आइब्रो (Eyebrows) किसी की भी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है लेकिन बहुत सी ऐसी लड़कियां होती हैं जिनकी आइब्रो प्राकृतिक रूप से मोटी और घनी आइब्रो नहीं होती है। ऐसे में वे पार्टी या किसी खास कार्यक्रम में जाने से पहले आइब्रो को मोटा दिखाने के लिए तरह-तरह की तरीके अपनाती हैं। अगर आपकी भी आइब्रो पतली और हल्की है तो आज हम आपको आइब्रो को घना और मोटा करने के टिप्स बताएंगे। हम आपको बताएंगे घरों में इस्तेमाल की जाने वाली चीजों से कैसे आइब्रो को घना और मोटा बनाएं।

भौंह को गहराई प्रदान करें

भौंहों को घनी और मोटी करने के लिए आप बेसिक आइब्रो (Eyebrows) क्रीम या मॉइस्चराइजर की सहायता ले सकते हैं। इसके लिए हार्ड ब्रिसल्स वाले एंगल्ड ब्रश को हल्के हाथों का इस्तेमाल करके अपने भौंह में लगाएं। हल्के हाथ से इसके कई स्ट्रोक लगाएं। हालंकि भौंह के प्राकृतिक छोर को अधिक न भरें। इसके साथ ही भौंहों को मोटा दिखाने के लिए हमेशा बीच से शुरू करते हुए बाहर की तरफ अच्छे से फैलाएं।

साबुन लगाएं

घर में इस्तेमाल होने वाले साबुन को अपनी पूरे भौंहों पर अच्छे से लगाएं और एक बूंद या दो पानी छिड़कर इसे अच्छे से मिलाएं ताकि साबुन पूरी भौह पर अच्छे से फैल जाए। कुछ देर इसे ऐसे ही लगा रहने दें। अब एक ब्रश लें और उसकी सहायता से साबुन की सबसे ऊपरी परत को हल्के से खुरचें। यह आपके स्पूली ब्रश को साबुन से कोट करेगा। नियमति तौर पर ऐसा करने से धीरे-धीरे भौहे मोटी और घनी होनी लगेंगी । (Eyebrows)

खाली आइब्रो (Eyebrows) वाली जगह को सेट करें

भौहों को सीधे से ऊपर की तरफ ब्रश करने की जगह थोड़ा तिरछा जाएं। यह भौंहों को पंखदार रूप देने में सहायता करेगा और साबुन द्वारा बनाए गए गुच्छे को बाहर निकाल देगा। अब उंगलियों की सहायता से इसे अच्छे से मिलाएं, भौंहों को दबाएं और अपने भौंहों के आकार को समान बनाएं। (Eyebrows)

Bigg Boss 13 के बाद खुल गयी शहनाज़ गिल की किस्मत, बचपन से ही बनना चाहती थीं एक्ट्रेस

Rahul Gandhi के इस फैसले से असमंजस में कांग्रेस, राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में हो सकती है देरी

Related News