img

Up Kiran, Digital Desk: उत्तराखंड के नैनीताल क्षेत्र में भवाली से आगे अल्मोड़ा रास्ते पर कैंची धाम के पास गुरुवार सुबह एक वाहन नियंत्रण खोकर खाई में गिर गया। इस हादसे में तीन व्यक्तियों की मृत्यु हुई है और छह अन्य घायल हो गए हैं। ये लोग बरेली से कैंची धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे।

नैनीताल के आपातकालीन प्रबंधन केंद्र से एसडीआरएफ को जानकारी मिली कि भवाली से आगे अल्मोड़ा मार्ग पर सुबह लगभग 9:46 बजे स्कॉर्पियो वाहन खाई में गिरा है। जानकारी मिलते ही उप-निरीक्षक भावना बिष्ट के नेतृत्व में दल जरूरी उपकरणों के साथ बचाव कार्य के लिए स्थल पर पहुंचे। वाहन में नौ लोग सवार थे। एसडीआरएफ के जवानों ने खाई से सभी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने तीन व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया। छह घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान गंगा देवी पुत्री भूप राम (56 वर्ष), बृजेश कुमारी पत्नी राहुल पटेल (26 वर्ष) और नैनस्ती गंगवार पुत्र जयपाल सिंह (24 वर्ष) के रूप में हुई। ये सभी बरेली के निवासी हैं। इसके अलावा घायलों की पहचान ऋषि पटेल पुत्र राहुल पटेल (7 वर्ष), स्वाति पुत्री राम (20 वर्ष), अक्षय पुत्र उमेद्र सिंह (20 वर्ष), ज्योति पत्नी करन (25 वर्ष), करन पुत्र जितेंद्र (25 वर्ष), राहुल पटेल पुत्र भूपराम (35 वर्ष) के रूप में हुई है।