_884792296.png)
Up Kiran, Digital Desk: बॉलीवुड की कई हस्तियां अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने के बावजूद दूसरे धर्मों के रीति-रिवाजों का पालन करती हैं। खास तौर पर मुस्लिम परिवारों में जन्मी हस्तियां हिंदू धर्म की परंपराओं का पालन करती हैं।
ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं जो साल में दो बार व्रत रखती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हनुमान चालीसा का पाठ करने से उन्हें शांति मिलती है। कौन हैं यह अभिनेत्री?
यह अभिनेत्री धार्मिक नहीं बल्कि आध्यात्मिक है। धर्म बदले बिना भी वह गायत्री मंत्र और हनुमान चालीसा का पाठ करती हैं। इससे उन्हें मानसिक शांति मिलती है। वह मूल रूप से पाकिस्तान की हैं, लेकिन बॉलीवुड में सक्रिय हैं।
यह अभिनेत्री 'रॉकस्टार' फेम नरगिस फाखरी हैं। नरगिस के पिता मोहम्मद फाखरी पाकिस्तानी थे। जबकि उनकी मां यूरोपीय देश से थीं। नरगिस का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था। जब वह 6 साल की थीं, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं आध्यात्मिक हूं। धार्मिक नहीं। मैं सभी धर्मों का पालन करती हूं। मैं घर पर गायत्री मंत्र सुनती हूं। इससे मुझे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। मैं ईसाई संगीत भी सुनती हूं।"
उन्होंने कहा कि मैं साल में दो बार व्रत रखती हूं। इसमें मैं 9 दिनों तक कुछ नहीं खाती। सिर्फ पानी पीती हूं। ऐसा करना बहुत मुश्किल है, लेकिन बाद में मेरी खूबसूरती भी बढ़ जाती है। मेरी त्वचा चमक उठती है।
आगे बताया कि मैं किसी भी चिंता से दूर रहने के लिए हनुमान चालीसा का जाप करती हूं। इससे मुझे अच्छा महसूस होता है। आप यकीन नहीं करेंगे कि मैं भारत आने से बहुत पहले से ऐसा कर रही हूं।
नरगिस आज 45 साल की हो गई हैं। हाल ही में वे 'हाउसफुल 5' में नजर आई थीं। नरगिस 5 साल तक उदय चोपड़ा के साथ रिलेशनशिप में रहीं। उनके अफेयर की भी खूब चर्चा हुई थी।
--Advertisement--