28 फरवरी 2020 राशिफल: इन राशि वालों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा

img

मेष: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।


वृष: उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लंबी यात्रा की दिशा में सफलता मिलेगी।

कर्क: संतान के कारण चिंतित रहेंगे लेकिन कुछ पारिवारिक कार्यो में व्यस्तता बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

सिंह: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासनसत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कन्या: आर्थिक मामलों में सचेत रहें। अज्ञात शत्रु तनाव का कारण हो सकता है। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय मिलेगा।

तुला: शासनसत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यो में रुचि लेंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी।

वृश्चिक: किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।

धनु: अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। संबंधों में मधुरता आएगी। फिर भी मन खिन्न रहेगा। आर्थिक तनाव का दबाव रहेगा।

मकर: आर्थिक दबाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें लेकिन संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कुंभ: धन, पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। मीन: रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

Related News