img

मूवी '72 हूरें' टीजर रिलीज होने के बाद से ही विवादों में घिर गई थी। मूवी को मंजूरी देने के बावजूद सेंसर बोर्ड ने ट्रेलर को रिजेक्ट कर दिया, जिसके बाद मेकर्स ने नाराजगी जताई और बिना अनुमति के ट्रेलर को डिजिटली रिलीज कर दिया। इस पूरे विवाद के बीच मूवी शुक्रवार यानी 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई मूवी '72 हूरें' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। विवादों से मूवी को कोई खास फायदा नहीं हुआ। क्योंकि पहले दिन ही मूवी के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तस्वीर सामने आ गई है। मूवी को न सिर्फ दर्शक नहीं मिल रहे हैं बल्कि इसके पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़े भी बेहद निराशाजनक हैं।

इस मूवी की रिलीज के साथ ही निर्माता अशोक पंडित को पुलिस सुरक्षा दी गई है। उन्होंने दावा किया है कि धमकियां मिल रही हैं। हालांकि, मूवी की बात करें तो '72 हूरें' को दर्शक नहीं मिल रहे हैं। शुक्रवार को सिर्फ 7 फीसदी दर्शक ही मूवी देखने सिनेमाघरों में आए। मूवी ने पहले दिन 50 लाख रुपये का बिजनेस किया है। ये आंकड़ा बहुत कम है।

शुरुआती दिन की कमाई को देखते हुए मूवी के ज्यादा देर तक सिनेमाघरों में टिके रहने की संभावना कम है। लेकिन, अगर '72 हूरें' को वीकेंड पर दर्शक मिले तो कमाई का आंकड़ा पहले दिन से थोड़ा बढ़ जरूर सकता है। यह जल्द ही पता चल जाएगा कि मूवी सिनेमाघरों में टिक पाती है या खत्म हो जाती है।

--Advertisement--