Fitness Tips: हमेशा फिट रहने और आलस को दूर भगाने के लिए अपनाएं ये हेल्दी आदतें

img

हमेशा खुद को हेल्दी और फिट बनाये रखने के लिए समय, एनर्जी और धैर्य की आवश्यकता होती है। लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी के समय की सबको खलती है। बावजूद इसके अगर आप अपनी जीवनशैली में थोड़ा सा परिवर्तन करते हैं तो आप भी हमेशा की तरह फिट रह सकते हैं। स्वस्थ रहना बेहद आवश्यक होता है अन्यथा समय से पहले ही इंसान को कई तरह की गंभीर बीमारियां घेर लेती हैं। स्वस्थ रहने से न केवल आपको अपनी जीवनशैली में सुधार करना होगा बल्कि बहुत सारी आदतें भी सुधारनी होंगी। आज हम आपको ऐसी ही कुछ हेल्दी आदतों के बारे में बताएंगे।

FITNESS TIPS

स्मोकिंग से दूरी बनाएं

अगर आपको स्मोकिंग की आदत है तो इससे दूरी बना लें। हालंकि स्मोकिंग की आदत को छोड़ना आसान नहीं होता लेकिन अगर आप अपनी फिटनेस का ख्याल रखना चाहते हैं तो आपको इस आदत को छोड़ना होगा।

वेजिटेबल्स खाएं

अपने खाने में रंगीन सब्जियों का इस्तेमाल करें। येसेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। साथ ही आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। फल, सब्जियां, मेवा और ओमेगा फैट एक संतुलित आहार है। ये सब खाने से सेहत हमेशा फिट रहती है।

दौड़ने जाएं

अगर आप आलसी हैं। बावजूद इसके अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहते हैं तो आप सुबह या शाम के वक्त दौड़ने जाएं। केवल 15 मिनट दौड़ने या जॉगिंग करने से दिल संबंधी बीमारियों के होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। दौड़ना एक ऐसी एक्सरसाइज है जो आप अपनी दिनचर्या में शामिल कर खुद को फिट रख सकते हैं।

Related News