img

नई दिल्ली।। प्यार न तो रंग देखता है और न ही सीमायें, पहले ऑनलाइन दोस्ती और फिर बात यहाँ तक जा पहुंची कि खुद लड़की अपना देश छोड़कर दूसरे देश जा पहुंची। ये किसी उपन्यास की कहानी नहीं बल्कि मैक्सिको की लड़की और हरियाणा के लड़के के बीच ऑनलाइन दोस्ती की हक़ीक़त की दास्तान है। लड़की शादी के लिए हिंदुस्तान आ गई। लेकिन शादी की रस्में पूरी भी नहीं हो पाईं कि उससे पहले ही लॉकडाउन लग गया। चूँकि 24 अप्रैल को लड़की की मां को वापस अपने देश जाना था, इसलिए रात 8 बजे कोर्ट खुला और शादी हुई। आपको बता दें कि ये अनोखी शादी हरियाणा के रोहतक में सम्पन्न हुई।

 

कहानी कुछ इस प्रकार है कि रोहतक की सूर्य कॉलोनी के निरंजन कश्यप की 3 वर्ष पहले मैक्सिकन लड़की से ऑनलाइन दोस्ती हुई थी। निरंजन और मैक्सिकन मूल की लड़की डाना जोहेरी ओलिवेरोस क्रूज की दोस्ती वर्ष 2017 में ऑनलाइन स्पेनिश लैंग्वेज का कोर्स करते हुए हुई।

निरंजन पहले से ही होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया हुआ था। इसके बाद उसने ऑनलाइन लैंग्वेज कोर्स में एडमिशन ले लिया। वर्ष 2017 में वह लड़की से मिलने मैक्सिको भी गया। नवंबर 2018 में लड़की डाना मैक्सिको से टूरिस्ट वीजा पर मां मिरियम क्रूज टोरेस के साथ रोहतक भी आईं थी।

CORONA के बाद अब दुनिया पर मंडराया ये नया खतरा, हो सकती है महाप्रलय की शुरूआत

बीते 11 फरवरी को डाना अपनी मां के इंडिया आयी। उस समय निरंजन के जन्मदिन पर ही सगाई की रस्मों को पूरा कर लिया गया, लेकिन शादी में नागरिकता अड़चन बनी हुई थी। ऐसे में मंजूरी के लिए जिला मजिस्ट्रेट के यहां पर एप्लीकेशन लगाई गयी।

CORONA की वजह से अमेरिका में हाहाकार, ट्रंप जल्द लेने वाले हैं ये बड़ा फैसला

जिला मजिस्ट्रेट की ओर से लॉक-डाउन से पूर्व शादी पर किसी को परेशानी न हो, इसके लिए पब्लिक नोटिस निकलवाया गया। अब लॉक-डाउन के चलते शादी की रस्में अटकी हुई थी। इस मामले की जैसे ही जिला मजिस्ट्रेट को जानकारी मिली तो रात में 8 बजे अपना कोर्ट खुलवाया और शादी करवाई।

ठहरिए- इस गोली का भूलकर भी नहीं करें सेवन, हो सकते है CORONA के शिकार

दूल्हे ने बताया कि 24 अप्रैल को लड़की की मां को वापस जाना था, लेकिन उन्होंने अब 5 मई की फ्लाइट की बुक करवाई है। दुल्हन डाना ने बताया कि 11 फरवरी को यहां पर मैं अपनी मां के साथ आई थी। सोचा था कि एक महीने में काम पूरा हो जायेगा, लेकिन लॉक-डाउन के चलते सब अटका हुआ था। इसके चलते 24 अप्रैल को जो फ्लाइट बुक की गई थी, वह भी बदलकर 5 मई तक करवा दी गयी है।

जिला उपायुक्त आरएस वर्मा ने बताया कि रोहतक के रहने वाले युवक निरंजन कश्यप व मैक्सिको की रहने वाली डाना के विवाह कोर्ट मैरिज के अनुसार करवाया है। इन्होंने फरवरी में ही कोर्ट मैरिज के लिए अप्लाई किया हुआ था। सोमवार को इनका विवाह संपन्न करवा दिया गया है। दोनों के पक्ष से दो-दो गवाह मौजूद रहे। गौरतलब है कि मैक्सिको में डाना के पिता, छोटी बहन और दादी के अलावा परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। वहां भी कोरोना वायरस का असर है।

--Advertisement--