न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कही ये बड़ी बात !

img

डेस्क. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले के रूठ जाने को लेकर पूरा देश परेशान है। हालांकि, अब भी उनके फैन्स और दुनियाभर के कई दिग्गज खिलाड़ी धोनी का समर्थन कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी का समर्थन करने वालों में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टेफिन फ्लेमिंग भी शामिल हैं। जब एक तरफ धोनी की परफॉर्मेंस को लेकर जमकर आलोचना की जा रही है, ऐसे में फ्लेमिंग उनके समर्थन में आगे आए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग का मानना है कि 2019 के वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी भारत के लिए काफी अहम साबित हो सकते हैं और उन्हें टीम में शामिल किया ही जाना चाहिए।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, ”मुझे लगता है भारत के पास महेंद्र सिंह धोनी समेत अनेक विकल्प हैं। धोनी के पास अनुभव और गजब की ताकत है। पिछले आईपीएल में उनकी बल्लेबाजी उतनी ही अच्छी थी, जितनी होनी चाहिए।”

फ्लेमिंग ने कहा, ”उन्हें थोड़े आत्मविश्वास की जरूरत है। मुझे लगता है कि वह बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच की प्रतीक्षा कर रहे हैं।” बता दें कि इस साल महेंद्र सिंह धोनी ने 20 वनडे खेले हैं। उन्होंने 25 की औसत से 275 रन बनाए हैं। उन्होंने 2004 में केवल तीन मैच खेले थे और 9।50 की औसत से रन बनाए थे। जब से महेंद्र सिंह धोनी केवल लिमिटेड ओवर क्रिकेट खेल रहे हैं तब से उनकी फॉर्म को लेकर अनेक सवाल उठने लगे हैं।

गौरतलब है कि बीसीसीआई की एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने महेंद्र सिंह धोनी को वेस्टइंडीड के खिलाफ टी-20 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 टीम से आराम देते हुए बाहर कर दिया था। धोनी को बाहर करते हुए तर्क दिया गया था कि टीम के लिए नए विकेटकीपर की तलाश की जा रही है और महेंद्र सिंह धोनी भी ऐसा ही चाहते हैं।

Related News