img

'बिग बॉस 17' छोटे पर्दे का लोकप्रिय शो है। अब इस कार्यक्रम का ग्रैंड फिनाले बस कुछ ही दिन दूर है। घर में अब तक कंटेस्टेंट्स ने दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन किया है। इतना ही नहीं, फिनाले विक में घर में जबरदस्त बहस भी देखने को मिली। अब हाल ही में एक नया प्रोमो शेयर किया गया है। जिसमें इस सीजन का फाइनल एलिमिनेशन नजर आ रहा है।

बिग बॉस के घर में फिलहाल 6 सदस्य बचे हैं। इसमें अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, विक्की जैन, मुनव्वर, अभिषेक कुमार और अरुण शामिल हैं। अब बचे हुए सदस्यों में से एक सदस्य जाने वाला है। उस प्रतियोगी का नाम विक्की जैन बताया जा रहा है। 'द खबरी' के मुताबिक, शो से बाहर जाने वाले सदस्य अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन हैं।

बिग बॉस के इस फैसले के बाद अंकिता के साथ-साथ फैंस भी हैरान हैं। फैंस के मुताबिक वह इसे बहुत अच्छे से खेल रहे थे। कुछ फैंस ने अंदाजा लगाया था कि अरुण घर छोड़कर चले गए हैं। विक्की के बाहर होने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।अब टॉप 5 में अंकिता, अभिषेक, मुनव्वर, मन्नारा और अरुण हैं। कलर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। अब घर से कौन बाहर होगा ये तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा।

 

--Advertisement--