
चारों तरफ ऊंची पहाड़ियां और बीच में नीला नीला जल। ऐसा खूबसूरत दृश्य नैनीताल का है। इसका दीदार करने की ख्वाहिश बड़ी संख्या में सैलानियों को हर वर्ष अपनी तरफ खींचती है। मगर क्या नैनीताल का आने वाला कल भी ऐसा ही खूबसूरत होगा? क्योंकि यहां प्रकृति का रौद्र रूप दिखने लगा है।
23 सितंबर को नैनीताल में बहुत दुर्भाग्य घटना घटी। लोगों द्वारा उनकी बरसों की मेहनत से बनाया गया आशियाना ताश के पत्तों की तरह बिखर गया।
पिछले शनिवार को यहां हुए भूस्खलन के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में खतरे को देखते हुए 30 से ज्यादा घरों पर लाल क्रॉस के निशान लगा दिए गए हैं। 24 परिवार विस्थापित होकर सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट हो गए हैं। फिलहाल नैनीताल में सुरक्षा के लिहाज से अलर्ट जारी कर दिया गया है।
--Advertisement--