img

जंडियाला गुरु में पुलिस और गुंडे के मध्य़ मुठभेड़ हुई है। जिसमें गैंगस्टर अमृतपाल अमरी को पुलिस ने मार गिराया था। वो 3 हत्या के मामलों में शामिल था। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। मृतक गैंगस्टर जंडियाला गुरु के गांव भगवान का रहने वाला है। उसकी उम्र लगभग 23 साल बताई जा रही है।

एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि अमरी को कल अरेस्ट कर लिया गया। अमरी ने पुलिस सवाल जवाब में बताया था कि उसने नहर के किनारे हेरोइन छिपा रखी है। जिसके बाद पुलिस टीम हेरोइन बरामद करने के लिए वहां गई थी। उसने वहां एक पिस्तौल भी छिपाकर रखी थी।

हेरोइन निकालने के बहाने उसने वहां रखी पिस्तौल से गोली चला दी। फिर वो हथकड़ी लेकर भागने लगा। उनकी गोली से एक अफसर जख्मी हो गया है। इसके बाद पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा मगर उसने सीधे फायरिंग जारी रखी। जिसके बाद जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर को गोली मारने में इस्तेमाल की गई 0.30 बोर चाइना पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है। एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि वो किस गैंग से जुड़े थे।

इस मुठभेड़ में जख्मी पुलिसकर्मी को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। पुलिसकर्मी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि कर्मचारी को कितनी गोलियां लगी हैं।

--Advertisement--