Gangrape: NCR में दोहराया गया निर्भयाकांड, किडनैप कर 2 दिन तक 5 लोगों ने किया रेप, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

img

गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर निर्भयाकांड जैसी हैवानियत भरी घटना को अंजाम दिया गया (Gangrape)। यहां संपत्ति विवाद में दिल्ली की एक महिला का अपहरण कर गाजियाबाद में 2 दिन तक रखा गया। इस दौरन उसके साथ गैंगरेप(Gangrape)  किया गया। हैवानों ने अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड भी डाल दी। महिला की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वारदात में शामिल 4 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

वारदात को गाजियाबाद के नंदग्राम थानाक्षेत्र में अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि पांच आरोपियों ने दो दिन तक उसके साथ दुष्कर्म (Gangrape) किया। इससे भी मन नहीं भरा तो उन्होंने महिला के गुप्तांगों में लोहे की रॉड डाल दी। इसके बाद पीड़िता को अधमरी हालत में आश्रम रोड के पास फेंक कर फरार हो गए। घटन की जानकारी जब यूपी-112 के माध्यम से स्थानीय थाना पुलिस को मिली तो उसने उसे अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी सिटी का कहना है कि महिला दिल्ली के नंदनगरी की रहने वाली है। वह नंदग्राम क्षेत्र में अपने भाई के घर आई थी, तभी वापस लौटते समय कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी महिला के परिचित हैं और दोनों पक्षों में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने गाजियाबाद पुलिस को किया नोटिस जारी किया है। (Gangrape)

Kal Ka Rashifal , Horoscope Today 20 October 2022 : कल कैसे बीतेगा आपका दिन, जानिये क्या कहते हैं सितारे

Shukra Gochar 2022: इन राशियों की बढ़ेगी मुसीबत, राहु का उपाय दिलाएगा लाभ

Related News