गौहर खान जल्द बनेंगी स्माइल दरबार के बेटे की दुल्हनिया, इस दिन होगा दोनों का निकाह

img

मनोरंजन डेस्क.टेलीविजन जगत की मशहूर अभिनेत्री एवं ‘बिग बॉस 7’ की विजेता रह चुकी गौहर खान जल्द ही जैद दरबार की दुल्हनिया बनेगी। हाल ही दोनों की सगाई हुई थी।

gauhar khan image

जैद दरबार जाने-माने म्यूजिक कम्पोजर स्माइल दरबार के बेटे हैं। दोनों ने सोशल-मीडिया पर तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी। वहीं अब दोनों जल्द ही निकाह करने की तैयारी में हैं। दोनों 25 दिसंबर यानी क्रिसमस पर एक-दूसरे के हो जाएंगे। इसकी जानकारी खुद गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कर दी।

gauhar khan

गौहर खान ने जो तस्वीरें शेयर की है, उसमें दोनों का अंदाज देखने लायक है। दोनों ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में गौहर खान ने लहंगा पहना है और जैद ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी है। सोशल-मीडिया पर दोनों की ये तस्वीरें वायरल हो रही है। साथ ही फैंस दोनों को बधाई दे रहे हैं।

Related News