Geeta Quotes: बुद्धिमान व्यक्तियों की पहचान कराती है गीता, जानें ऐसे लोगों की खूबियां

img

श्रीमद्भागवत गीता (Geeta Quotes) में भगवान कृष्ण के उपदेशों का वर्णन किया गया है। गीता के ये उपदेश श्रीकृष्ण द्वारा महाभारत युद्ध के दौरान अर्जुन को दिए थे। गीता में दिए ये उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने की तब थे। इसमें मनुष्य को जीवन जीने की सही राह दिखाई गई है। कहा जाता है कि गीता की बातों को जीवन में अपनाने से व्यक्ति को खूब तरक्की मिलती है और वह अपने हर लक्ष्य को सरलता से प्राप्त कर लेता है।
गीता एकमात्र ऐसा ग्रंथ है जो मानव को जीने का ढंग सिखाता है।

श्रीमद भगवत गीता (Geeta Quotes) मनुष्य को जीवन में धर्म, कर्म और प्रेम का पाठ पढ़ाती है। गीता का ज्ञान मानव जीवन और जीवन के बाद के जीवन दोनों के लिए बेहद उपयोगी माना गया है दरअसल। गीता संपूर्ण जीवन दर्शन है और इसका अनुसरण करने वाला व्यक्ति सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। उसे हर कदम कर सफलता मिलती है। गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने बुद्धिमान व्यक्ति की खास पहचान भी बताई है। आइये जानते हैं बुद्धिमान व्यक्ति का क्या-क्या पहचान होती है।

बुद्धिमान व्यक्ति की पहचान

  • गीता (Geeta Quotes) में श्री कृष्ण कहते हैं सबसे समझदार और स्थिर बुद्धि वाला व्यक्ति वह होता है सफलता मिलने पर अहंकार नहीं करता और विफल होने पर गम में भी नहीं डूबता।
  • कृष्ण कहते हैं कि जिन्होंने आपको कष्ट दिया, कष्ट तो उन्हें भी मिलेगा और अगर आप भाग्यशाली रहे तो ईश्वर आपको यह सब देखने का अवसर भी अवश्य देगा।
  • श्रीमद्भगवद्गीता (Geeta Quotes) में कहा गया है कि परमात्मा कभी किसी का भाग्य नहीं लिखते हैं। जीवन के हर एक कदम पर हमारी सोच, हमारा व्यहार और हमारा कर्म ही हमारे भाग्य का रचयिता होता है।
  • गीता उपदेश (Geeta Quotes) में कहा गया है कि जब भी हिम्मत टूटे तो एक बात हमेशा याद रखना, चाहे कोई आपके साथ हो या न हो पर ईश्वर आपके साथ है और हमेशा रहेगा।
  • श्री कृष्ण ने अपने उपदेश (Geeta Quotes) में कहा कि समय कभी एक जैसा नहीं होता, उन्हें भी कभी न कभी रोना पड़ता है जो बेवजह दूसरों को रुलाते हैं।
  • भगवान कृष्ण कहते हैं कि सिर्फ दिखावे के लिये अच्छा मत बनो, वो परमात्मा आपको बाहर से नहीं बल्कि भीतर से भी जानता है!

Nainital History: नैना देवी मंदिर होने की वजह से सरोवर नगरी का नाम पड़ा नैनीताल, जानें कैलाश मानसरोवर का नैनी झील से संबंध

Dev Uthani Ekadashi Tomorrow: जान लें शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि और इस्तेमाल होने वाली

Related News