सोशल मीडिया पर हर दिन जानवरों मजेदार वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इसमें से कई दिल को छू लेने वाले होते हैं तो कई बेहद फनी। इसके साथ ही, इंसानों और जानवरों के बीच की बॉन्डिंग से जुड़े वीडियोज भी वायरल होते हैं जो यूजर्स को खूब पसंद आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला एक होटल की बालकनी से जिराफ को खाना खिलाती हुई नजर रही है।
ये वायरल वीडियो नैरोबी के जिराफ मैनॉर होटल का बताया जा रहा है। एक रिपोर्ट कि मुताबिक इस वीडियो में एक महिला होटल में अपने कमरे की बालकनी में बैठी हुई है और बाहर की साइड खड़े तीन जिराफों को कुछ खाने को देकर उनका वेलकम करती हुई नजर आ रही है।
इस क्लिप को Buitengebieden नाम के एक ट्विटर अकाउंट से साझा किया गया है और इसके साथ एक कैप्शन लिखा है, ‘जिराफों के साथ ब्रेकफास्ट शेयर करना।’ बताते चलें ये कि ये अकाउंट अक्सर दिल छू लेने वाले वीडियोज पोस्ट करता रहता है। सोशल मीडिया पर अब लोग महिला और जिराफ के बीच के इस शानदार मोमेंट को खूब पसंद कर रहे हैं।
https://twitter.com/buitengebieden/status/1520814155598643202?s=20&t=aU6row09Hwaz5DQ6SSLv-Q
कई यूजर्स ने अपना रिएक्शन देते हुए लिखा है कि उन्हें यह देखना काफी अच्छा लग रहा है। वहीं कई ने जिराफ मनोर होटल की अपनी यात्रा के अनुभव साझा किए है। बता दें कि ये रेस्टोरेंट अफ्रीकी देश केन्या में स्थित है। इस होटल में मौजूद रेस्टोरेंट में जिराफ भी आपके के साथ हर खाने में हिस्सेदार होंगे।