पिकनिक पर सेल्फी ले रही थीं लड़कियां, तभी वहां पहुंच गए लड़के, फिर हुआ कुछ ऐसा कि होने लगी मारपीट
- 21 Views
- Nisha Shukla
- January 3, 2022
- main slide अपराध बिहार
समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले में स्थित दलसिंह सराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बिंदेश्वरीनगर में नए साल के पहले ही दिन यानी एक जनवरी को ही कुछ लड़कियों ने मनचलों को चप्पलों से धुन दिया। इन सभी लड़कों पर आरोप है कि ये सभी लड़कियों पर छींटाकशी कर रहे थे। मारपीट की घटना में पांच लड़के जख्मी हो गए है जिन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि कुछ लड़कियां पिकनिक मनाने के लिए यहां आई हुई थीं। सभी लड़कियां आपस में मस्ती कर रही थी। इस दौरान पहले उन्होंने आइसक्रीम खरीदी फिर उसे खाते हुए सेल्फी लेने लगीं। इसी बीच कुछ मनचले भी वहां पहुंच गए और उन पर कमेंट करने लगे। लड़कियों ने जब इसका विरोध किया तो वे और भी मनमानी करने लगे।
इसके बाद कुछ लड़के भी आ गए और उन लोगों ने भी मनचलों को रोकने का प्रयास किया लेकिन वे लड़के नहीं रुके जिस पर उन युवकों ने मनचलों की हाथ, लात, बेल्ट, डंडा से धुनाई कर दी। मामला बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच का भरोसा दिया है, साथ ही कार्रवाई करने की बात कही है।
- Jaish-e-Mohammed terrorist arrested: नदीम के साथी को ATS ने फतेहपुर से पकड़ा, वर्चुअल ID बनाने में एक्सपर्ट
- Bajaj CT 125X Bike:अब चार्जिंग सॉकेट के साथ , जानिए इसके लुक और फीचर्स के बारे में
- jio 5G: जियो जल्द ला रहा अपना सस्ता 5G फोन, जानिए कितनी होगी कीमत और क्या फीचर्स मिलेंगे
- Rakesh Jhunjhunwala: जानें कैसे महज पांच हजार रुपये के निवेश से शुरुआत कर बना लिया 41 हजार करोड़ का कारोबार
- Rakesh Jhunjhunwala death: 46 हजार करोड़ का एम्पायर, PM बोले- उनका योगदान नहीं भुला सकते