img

लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल हमेशा से किसानों व कामगारों के हितों के लिए संघर्ष करती आई है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के विचारों की वाहक रालोद ने किसानों और कमरा समाज के मुद्दे पर कभी भी समझौता नहीं किया। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता चौधरी चरण सिंह की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। चौधरी चरण सिंह का मानना था कि देश की खुशहाली का रास्ता खेतों से होकर जाता है।

उक्त बातें राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव ने गुरुवार को जारी अपने बयान में कही। विजय श्रीवास्तव ने कहा कि किसान और मजदूर इस देश की रीढ़ हैं। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने किसानों और मजदूरों को ह्क़ और सम्मान दिलाने के लिए पूरा जीवन लगा दिया था। विजय श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर असल में देश के किसानों एवं मजदूरों का सम्मान बढ़ाया है।

राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि डॉ. लोहिया, आचार्य नरेंद्र देव, मधु लिमये और जार्ज फर्नाडीज जैसे समाजवादी नेता चौधरी चरण सिंह का बेहद सम्मान करते थे। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी चरण सिंह की नीतियों और विचारों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। विजय श्रीवास्तव ने कहा कि रालोद के सभी कार्यकर्ता जयंत चौधरी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की नीतियों और विचारों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इससे किसान और मजदूर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगे।  

 

--Advertisement--