
भारत को क्रिकेट प्रेमियों के देश के रूप में जाना जाता है। यह एक ऐसा खेल है जिसे देश में कहीं भी खेला जा सकता है। IPL 2023 जल्द ही शुरू होगा। कुछ दिन पहले नीलामी भी कराई गई है। करीब एक से डेढ़ महीने तक IPL के मैच चल रहे हैं। मगर IPL के लिहाज से क्रिकेट फैंस के लिए एक अच्छी खबर है।
रिलायंस JIO ने IPL को लेकर एक ऐलान किया है। JIO ने कहा है कि IPL 2023 को अब JIO सिनेमा पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। IPL 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होगी। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होगा। IPL के सभी मैचों को JIO सिनेमा पर 4के रेजोल्यूशन (अल्ट्राएचडी) में ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। इससे पहले केवल IPL को विशेष रूप से Disney+ Hotstar पर स्ट्रीम किया जाता था और इसके लिए आपको सब्सक्राइब करने की आवश्यकता होती थी।
JioCinema पर फीफा वर्ल्ड कप 2022 मल्टीकैम फीचर के साथ यूजर्स सभी 74 मैचों के दौरान मल्टीपल कैमरा एंगल के बीच स्विच कर सकेंगे। JIOफोन यूजर्स IPL 2023 फ्री में देख सकेंगे क्योंकि इस फीचर फोन में पहले से ही JioCinema सपोर्ट मौजूद है। ऐप की सहायता से यूजर्स स्कोर और पिच हीट मैप्स जैसे आंकड़े फोन पर ही देख सकेंगे। बड़ी स्क्रीन यानी टीवी पर मैच देखने वाले यूजर्स पूरी जानकारी के साथ मैच देख सकेंगे।
12 भाषाओं में देख सकेंगे मैच
JioCinema यूजर्स 12 भाषाओं में मैच देख सकेंगे। उपयोगकर्ता अंग्रेजी, तमिल, हिंदी, तेलुगु, मराठी, गुजराती, बंगाली और भोजपुरी सहित कई भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं। भाषा बदलने से न सिर्फ कमेंट्री बदल जाएगी, बल्कि चयनित भाषा में ग्राफिक्स और डायग्राम भी बदल जाएंगे।
--Advertisement--