img

नीदरलैंड में एक डच इतिहासकार ने एक हजार साल पुराने मध्ययुगीन सोने के खजाने की खोज की है। खजाने में चार सोने के कान के पेंडेंट, दो सोने की पत्ती वाली बेल्ट और 39 चांदी के सिक्के शामिल हैं। इस बात की जानकारी राष्ट्रीय पुरावशेष संग्रहालय ने दी है।

जानकारी के मुताबिक, देश में इस ऐतिहासिक खोज के दौरान जो खजाना मिला है वह सोने के गहने हैं जो बेहद दुर्लभ हैं. मगर यह खजाना किसने और क्यों छुपाया था। इसके पीछे का राज अभी तक सामने नहीं आया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 27 साल के लोरेंजो रुइजर 10 साल की उम्र से ही खजाने की खोज कर रहे हैं। इसके लिए वे मेटल डिटेक्टर का इस्तेमाल करते थे। उसी मेटल डिटेक्टर का उपयोग करते हुए, उन्होंने 2021 में नीदरलैंड के एक छोटे से शहर हुगवुड में सोने के खजाने की खोज की। रुइजन ने मीडिया को बताया कि इतना कीमती खजाना मिलना मेरे लिए बहुत खास बात थी। मैं वास्तव में उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मैंने पहले कभी ऐसी खोज की उम्मीद नहीं की थी। इसलिए दो साल तक इस बात को छुपाना मेरे लिए बहुत मुश्किल था।' फिर भी मैं चुप रहा। क्योंकि राष्ट्रीय संग्रहालय की टीम को इन पुरावशेषों यानी खजाने के इतिहास को बनाए रखने, साफ करने, जांच करने और उसका पता लगाने के लिए कुछ समय चाहिए था।

जांच से पता चला कि इन सिक्कों में सबसे नया सिक्का लगभग 1250 का हो सकता है। इसलिए संभव है कि इसी काल में यह खजाना भी छुपाया गया हो। तो संग्रहालय द्वारा निकाले गए पत्रक में कहा गया है कि उच्च मध्य युग के सोने के गहने नीदरलैंड के लिए बहुत ही दुर्लभ वस्तु है।

इतिहासकारों के अनुसार 13वीं शताब्दी के दौरान वेस्ट फ्राइजलैंड के डच हिस्से और हॉलैंड के बीच जग हुई थी। हुगवुड बे उस युद्ध का एक अहम केंद्र था। ऐसे में उस वक्त के किसी ताकतवर व्यक्ति ने अपने कीमती सामान को सुरक्षित रखने के लिए छिपा दिया होगा।

--Advertisement--