Up Kiran, Digital Desk: रविवार, 7 सितंबर 2025 को एक दुर्लभ संयोग बन रहा है जब चंद्र ग्रहण, पितृ पक्ष, और मृत्यु पंचक एक ही दिन पड़ रहे हैं। ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों के नजरिए से यह दिन काफी खास माना जा रहा है। इन तीनों घटनाओं का एकसाथ होना आम बात नहीं है और इसका प्रभाव आम लोगों से लेकर खास तक पर पड़ सकता है।
कब दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान से वैज्ञानिक नीरुज मोहन रामानुजम के अनुसार चंद्र ग्रहण रात 9:57 बजे शुरू होगा, जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया में प्रवेश करेगा। करीब एक घंटे के भीतर यह पूरी तरह से छाया में आ जाएगा और रात 12:23 बजे के बाद ग्रहण का आंशिक चरण शुरू होगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक इस चंद्र ग्रहण को आम लोग नंगी आंखों से भी देख सकते हैं, यह पूरी तरह सुरक्षित है।
एक साथ तीन घटनाएं: बढ़ सकती है चिंता
पितृ पक्ष एक ऐसा समय है जब पूर्वजों को तर्पण दिया जाता है और परिवार में शांति के लिए पूजा-पाठ किया जाता है। वहीं मृत्यु पंचक को पंचांग में अशुभ माना गया है। जब इन तीन घटनाओं का मेल एक ही दिन हो तो इसे शास्त्रों में शुभ संकेत नहीं माना जाता। इसका सीधा असर लोगों के मानसिक संतुलन, निर्णय क्षमता और कार्यों पर पड़ सकता है।
किन राशियों को रहना चाहिए सावधान
ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि कुछ राशियों के जातकों के लिए यह समय विशेष सावधानी बरतने का है। बिना सोच-विचार किए कोई बड़ा फैसला लेना नुकसानदायक हो सकता है।
कुंभ राशि
इस राशि में ग्रहण घटित हो रहा है, और इस समय शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है। ऐसे में कुंभ राशि वालों को वाहन चलाते समय सतर्क रहना चाहिए। व्यवसाय में घाटा हो सकता है और पारिवारिक तनाव भी बढ़ सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को अपने करियर और निवेश से जुड़े मामलों में ठहरकर सोचना चाहिए। किसी भी विवाद से बचना बेहतर रहेगा क्योंकि छोटी सी बात भी बड़ा रूप ले सकती है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय मानसिक अशांति का कारण बन सकता है। कार्यस्थल पर दबाव बढ़ सकता है और नौकरी को लेकर अनिश्चितता भी बनी रह सकती है।
क्या करें, क्या न करें
विशेषज्ञों की मानें तो इस समय संयम और सतर्कता ही सबसे बड़ा उपाय है। पूजा-पाठ, दान-पुण्य और ध्यान के माध्यम से नकारात्मक ऊर्जा को कम किया जा सकता है। खासकर जिन राशियों पर इस समय असर अधिक बताया जा रहा है, उन्हें अपने स्वास्थ्य और फैसलों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

_1744978466_100x75.png)

_197308097_100x75.png)
_2033185625_100x75.png)