Gujarat: शादी के 8 साल बाद महिला को पता चला कि पहले औरत था उसका पति, फिर उठाया ये कदम

img

वडोदरा। जरा सोचिए! अगर किसी को शादी के आठ साल के बाद पता चले कि उसका पति पहले औरत था तो उस पर क्या बीतेगी? शायद वह पूरी तरह से टूट जाएगी। जी हां! कुछ ऐसा ही मामला गुजरात के वडोदरा से सामने आ रहा है। यहां एक 40 साल की महिला यह जानकर हैरान रह गई कि उसका पति पहले महिला था और लिंग परिवर्तन कराकर पुरुष बना था। ये बात उसे शादी के आठ साल बाद पता चली।

बताया जा रहा है कि वडोदरा (Gujarat) के गोत्री थाने में दर्ज एफआईआर में शीतल (बदला हुआ नाम) ने विराज वर्धन (पहले विजयता) पर ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ बनाने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। महिला में थाने में दर्ज कराये गए मामले में उसके परिवार के सदस्यों का भी नाम लिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक शीतल ने पुलिस को बताया कि करीब नौ साल पहले उसकी मुलाकात एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए विराज वर्धन से हुई थी। उस वक्त उसके पूर्व पति की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी और वह अपनी 14 साल की बेटी के साथ रह रही थी। (Gujarat)

शीतल ने बताया कि कुछ समय की बातचीत के बाद उसने विराज के साथ साल 2014 में परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी की और अपने हनीमून के लिए कश्मीर भी गए। उस वक्त, ‘विराज ने उसके साथ कई दिनों तक शारीरिक संबंध नहीं बनाए। वह इसे लेकर अलग-अलग बहाने बनाता रहा लेकिन जब शीतल ने इसके लिए उस पर दबाव डाला, तो उसने कहा कि कुछ साल पहले रूस में उसके साथ एक दुर्घटना हुई थी जिसके बाद से वह यौन संबंध बनाने में सक्षम नहीं है। (Gujarat)

इसके बाद विराज ने जनवरी 2020 में कहा कि वह मोटापा घटाने के लिए बेरियाट्रिक सर्जरी के लिए कोलकाता जा रहा है। हालांकि बाद में उसने बताया कि शीतल को बताया कि वह पुरुष अंगों को प्रत्यारोपित करने के लिए सर्जरी करवाने कोलकाता गया था। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और धमकी दी कि इसके बारे में किसी को बह न बताये वरना अंजाम बुरा होगा। गोत्री पुलिस निरीक्षक एमके गुर्जर ने बताया कि आरोपी दिल्ली का रहने वाला है और उसे वडोदरा लाया गया है। (Gujarat)

Hanuman की इजाजत के बिना यहां नहीं होती राम की पूजा, भगवान से ज्यादा ‘भक्त’ की है मान्यता?

Air strike: इस्राइल ने इस देश पर किया हवाई हमला, पांच सैनिकों की मौत

 

Related News