Health Tips: डाइट में शामिल करें ये सुपर फूड, मजबूत होगी Immunity

img

सोयाबीन में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाया जाता है। इसमें पाया जाने वाला न्यूट्रिएंट्स सेहत के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। ये बात फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) भी मान चुका है। सोयाबीन में प्रोटीन, फायबर और ओमेगा-3 भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये पोषक तत्व दिल को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। साथ ही इसमें इम्यूनिटी बढ़ाने के भी गुण होते हैं। अगर आप खुद को दिल की बीमारियों से बचा कर रखना चाहते हैं और अपनी इम्यूनिटी भी मजबूत करना चाहते हैं तो डेली नाश्ते में सोया नगेट्स, सोया मिल्क, सोया का आटा, सोया नट्स और टोफू जैसे सोया फूड्स का सेवन करना शुरू कर दें। (Health Tips)

हार्ट के लिए फायदेमंद (Health Tips

वेजिटेरियन फूड में सोयाबीन सबसे ज्यादा प्रोटीन वाली चीज मानी जाती है। इसमें सैचुरेटेड फैट की मात्रा भी बेहद कम होती है। सोया बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। सोयाबीन में मिलने वाला आर्जिनिन एमिनो एसिड और आइसोफ्लैवोन्स ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है। इसमें मौजूद गुण रक्त वाहिकाओं को भी स्वस्थ रखने में कारगर होता है जिससे हार्ट की बीमारियों का जोखिम नहीं रहता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए(Health Tips

सोयाबीन में पाया जाने वाला प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स और फायबर इम्यूनिटी बढ़ाता हूं। सोयाबीन के सेवन से शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है। यही वजह है कि कोरोना के समय FSSAI ने सोया फूड को डाइट में शामिल करने की सलाह दी थी। सोया फूड के सेवन से इम्युनिटी बढ़ती है जिससे बुखार, सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियां नहीं होती है।(Health Tips

अन्य बीमारियों में फायदेमंद

सोयाबीन शुगर के लेवल को भी नियंत्रित रखने में भी कारगर होता है। ये पाचनतंत्र के लिए भी फायदेमंद है। इसके सेवन से पाचन से जुड़ी परेशानियां दूर होती है। सोया फूड आंखों की रोशनी भी बढ़ाता है। ये मानसिक संतुलन भी बनाए रखता है।(Health Tips

Vidur Niti: सफलता के साथ हर जगह सम्मान हैं ऐसे लोग

Gemstone for Money: पैसे को चुंबक की तरह खींचता है ये रत्न, आप भी आजमा सकते हैं

Related News