img

Heartbreaking incident: गुजरात के सूरत में आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 58 वर्षीय महिला, उसकी दो बहनें और उसका जीजा अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए। पुलिस को शक है कि गैस से चलने वाले गीजर के चलते दम घुटने से चार लोगों की मौत हुई। उन्होंने बताया कि मौत का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

घटना के बारे में बात करते हुए डीसीपी ने कहा कि पुलिस को सवेरे लगभग नौ बजे स्थिति की जानकारी मिली, जब मृतक का एक बेटा सुबह आठ बजे एक कमरे में सो रहे चार लोगों की उठाने गया। हालांकि, पुलिस ने कहा कि जब उसने उन्हें बेहोशी की स्थिति में पाया तो उसने फौरन पुलिस को खबर की।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान फ्लैट मालिक जसुबेन वधेल, उनकी बहनें शांताबेन वधेल (53) और गौरीबेन मेवाड़ (55) और गौरीबेन के पति हीराभाई (60) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पीड़ित शुक्रवार रात लगभग दस बजे सोने चले गए थे।

आगे पुलिस ने बताया कि शुरुआती शक गैस से चलने वाले गीजर के चलते दम घुटने की तरफ इशारा करता है, मगर पूरी जांच की जाएगी, जिसमें गड़बड़ी समेत सभी जरुरी पहलुओं की जांच की जाएगी।
 

--Advertisement--