img

यूपी के कन्नौज में बीती शाम बहुत खतरनाक घटना घट गई। यहां कोर्ट के आदेश पर कुर्की का वारंट लेकर पहुंची पुलिस बल पर हमला कर दिया। गोली लगने से एक सिपाही जख्मी हो गया है। सिपाही को हॉस्पिटल भेजा गया। वहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। गोली चलते ही हाहाकार मच गया। अफसरों तक मामला पहुंचा तो बुलडोजर के साथ पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।

ये घटना विशुनगढ़ थाने के धमनई धरमपुर गांव की है। यहां कोतवाली पुलिस पर पूर्व प्रधान के पति ने घर के भीतर से गोली चला दी। पुलिस ने आरोपी का घर चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद भीतर से रुक रुक कर गोलीबारी होती रही। पुलिस बल के साथ कन्नौज एसपी भी मौके पर पहुंच गए। बुलडोजर को भी घटनास्थल पर बुला लिया गया।

बताया जा रहा है कि गोलीबारी नहीं रुकी या फायरिंग करने वालों ने सरेंडर नहीं किया तो मकान पर बुलडोजर चलाया जा सकता है। इस पूरे मामले में गैंगस्टर विकास दुबे कांड की याद दिला दी। गोलियों की आवास से पूरा गांव भयभीत है। लगभग 20 राउंड फायरिंग की खबर है।
 

--Advertisement--