img

अमेरिका में भारतीय मूल के एक शख्स पर हमले का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दुर्भाग्यवश सिर पर चोट लगने से उनकी मृत्यु हो गई। शख्स की उम्र 41 साल है और झड़प में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। ये घटना वाशिंगटन शहर के एक रेस्तरां के बाहर देर रात लगभग दो बजे (अमेरिकी स्थानीय समयानुसार) घटी। चिंता की बात यह है कि अमेरिका में किसी भारतीय की हत्या की यह पांचवीं घटना है। मृतक की पहचान विवेक चंदर तनेजा के रूप में हुई है और वह वर्जीनिया में एक कार्यकारी के रूप में कार्यरत थे। खबर है कि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस के अनुसार, भारतीय मूल का व्यक्ति विवेक तनेजा वर्जीनिया में रहता था। 2 फरवरी को, वे '2 सिस्टर्स' नामक एक जापानी रेस्तरां में थे। वाशिंगटन पोस्ट ने एक पुलिस रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया, "संदिग्धों में से एक ने उसे जमीन पर फेंक दिया और उसका सिर फुटपाथ पर दे मारा।"

यह मामला तब सामने आया है जब अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों पर हमले हो रहे हैं। 41 साल के विवेक तनेजा रात 2 बजे रेस्टोरेंट से निकले थे। उन पर रेस्तरां के नजदीक सड़क पर हमला किया गया। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक हमला क्यों हुआ? इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। हमले के बाद विवेक बेहोश हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची तो विवेक सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। इसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। पुलिस ने बताया कि विवेक तनेजा की बुधवार को अस्पताल में मौत हो गई। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध की तलाश कर रही है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

--Advertisement--