img

देशभर की कंपनियों में इस वक्त कर्मचारियों को लुभाने का दौर चल रहा है। कंपनियां अपने कर्मचारियों के दुःख दूर करने के लिए वेतन इन्क्रीमेंट दे रही हैं। किंतु, क्या आपको पता है कि एक कंपनी का ऐसा बॉस भी है, जो अपने कर्मचारियों को बोनस के रुप में सीधे पांच महीने का दे रहा है।

जानकारी के अनुसार, जो बॉस कर्मचारियों को पांच महीने का वेतन दे रहा है उस कंपनी का है नाम एमिरेट्स एयरलाइन। कंपनी को 5.1 अरब डॉलर का प्रॉफिट हुआ है। इसी से खुश हो कर कंपनी का बॉस ये ईनाम दे रहा है।

कोरोना काल में एमिरेट्स एयरलाइन को बहुत हानि हुई थी। हालांकि, बीते दो वर्षों में कंपनी का मुनाफा 8.1 अरब डॉलर रहा है। यही कारण है कंपनी कर्मचारियों को बीस सप्ताह का बोनस दे रही है।

कंपनी के मालिक शेख अहमद बिन सईद अल मकतूम के अनुसार, एयरलाइन की इकोनॉमिक कंडीशन बहुत बढ़िया है। हमने निरंतर दूसरे साल रिकॉर्ड लाभ कमाया है।

लाभ देखते हुए कंपनी ने कर्मचारियों की तादाद में भी दस फीसद का इजाफा किया है। यानी एमिरेट्स एयरलाइन बोनस के साथ ही नए कर्मचारियों को नौकरी दे रही है।

बता दें कि इससे पहले भारत की एक कंपनी एक्सीलेंट पब्लिसिटी ने अपने 55 कर्मचारियों को विदेश टूर पर भेजा था। इस टूर का पूरा खर्च कंपनी ने वहन किया था।
 

--Advertisement--