img

जहां एक ओर चक्रवात तूफान बिपार्जॉय कहर ढा रहा हैं, तो वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में गर्मी ने लोगों पर सितम ढाना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड जैसे कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में है।

तो वहीं ऐसे में छत्तीसगढ़ में टेम्परेचर 46 डिग्री सेल्सिलय पार पहुंच गया है। शुक्रवार को राज्य में सबसे गर्म जिला जांजगीर-चांपा रहा। यहां सक्ति में अधिकतम टेम्परेचर 46.1 और रायपुर में 43.2 डिग्री सेल्सिलय दर्ज किया गया है। कई शहरों में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विशेषज्ञ जनक राम साहू ने कहा है कि आज और कल राज्य के रायपुर, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, मुंगेली, दुर्ग और रायगढ़ में लू चलने की आशंका है। उप हिमालयीन द्रोणिका वेस्ट बंगाल से ओडिशा तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली हुई है। इस वजह से छत्तीसगढ़ के एक-दो जगहों पर हल्की वर्षा होने के साथ आंधी चल सकती है। अगले दो दिन में बस्तर में बरसात होने के संकेत हैं।

--Advertisement--