वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च भी बढ़ेगा, जिससे तनाव में रह सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुख शांति से दिन व्यतीत होगा और उनका भरपूर सहयोग मिलेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ संपर्क और व्यवहार लाभदायक साबित होंगे। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। खुद का शांत रखना लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यात्रा पर जाने से बचें।
कर्क राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार ठंडा रहने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। अनावश्यक खर्च भी बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुकालात हो सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं, लेकिन व्यवहार में आपको संयमित रहना पड़ेगा, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखनी होगी। वाणी की शिथिलता उग्र तकरार करा सकती है। परिजनों से अनबन हो सकती है। मांगलिक कार्यों में भाग ले सकते हैं।
कन्या राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा और परिश्रम से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यभार में वृद्धि और व्यावसायिक क्षेत्र में प्रवास होने की संभावना रहेगी। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। बड़े-बुजुर्गों से लाभ होने की संभावना है। हालांकि, परिजनों के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, इसलिए वाणी पर संयम रखें। शांत रहने से रिश्तों को अधिक मजबूत बना सकते हैं।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। आकस्मिक धनहानि की संभावना रहेगी। सोच-समझकर निवेश करना लाभदायक रहेगा। अफवाहों से बचना होगा। अनैतिक कामों से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा व्यर्थ के विवादों में उलझ सकते हैं। परिजनों से मनमुटाव हो सकता है। कार्यों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखना होगा। खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है, जिससे मन व्याकुल रहने की संभावना है।
धनु राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, कार्यों में सफलता मिलेगी और आय में वृद्धि के योग रहेंगे। गुस्से पर काबू और वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं और परिजनों के साथ भरपूर मनोरंजन कर सकते हैं। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। परिजनों-मित्रों के साथ मांगिलक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें।
कुम्भ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। सहकर्मियों और अधिकारियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम आपको लाभ दिला सकता है। शुभकार्य करने की प्रेरणा मिलेगी और पठन- लेखन जैसी साहित्यिक प्रवृत्तियों में अभिरुचि बढ़ेगी। कठिन परिश्रम का अच्छा परिणाम मिलेगा। काम में तत्परता और कुशलता आपकी प्रगति में सहायक होंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।
मीन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी दुविधा में उलझ सकते हैं, जिसके कारण महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले पाएंगे। कठिन परिश्रम और वैचारिक उलझनों के कारण मानसिक व शारीरिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। हालांकि, नजरिया बदलकर और सोच-समझकर काम को आगे बढ़ाएंगे, तो सफलता भी मिलेगी। इसके लिए अनुभव की आवश्यकता होगी। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार में विवाद होने की संभावना रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें।