img

थाला यानि धोनी वर्तमान में आईपीएल क्रिकेट में सीएसके के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे हैं। अबकी सीजन में 42 वर्ष की उम्र में धोनी को क्रिकेट खेलने में बहुत परेशानी हो रही है। सभी का कहना है कि इस सीजन के बाद से धोनी फिर कभी आईपीएल नहीं खलेंगें, जिससे फैंस निराश हो गए हैं।

लेकिन यदि आप धोनी के फैन हैं तो निराश ना हो आपके लिए एक अच्छी खबर भी है। बताया जा रहा है कि रिटायरमेंट के बाद धोनी एक टीम की कोचिंग कर सकते हैं।  

महेंद्र सिंह धोनी का योगदान सीएसके के संचालन में महत्वपूर्ण है और वे अपने अनुभव के साथ युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन करते रहते हैं। उन्होंने सफलता के साथ आईपीएल के इतिहास में अपना अलग ही स्थान बना लिया है, और उनका योगदान खेल के विकास में अहम रहा है। ऐसे में धोनी एक टीम के लिए कोचिंग कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी चेन्नई के कोच बन सकते हैं। इन्ही चर्चाओं के चलते धोनी के फैंस थोड़े खुश भी नजर आ रहे हैं। आईपीएल सीजन में सीएसके के लिए मुख्य कोच की भूमिका निभाते हुए नज़र आ रहे है स्टीफेन फ्लेमिंग। मगर हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि वो भारत के हेड कोच बनें। यदि ऐसा हुआ तो उनको चेन्नई को कोचिंग छोड़नी पड़ेगी।

--Advertisement--