अगर केरल में बनी BJP की सरकार तो ये शख्स बनेगा मुख्यमंत्री, जानें इस नेता के बारे में

img

तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए एक प्रदेश केरल में में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने कहा है कि अगर भाजपा सत्ता में आएगी तो ई. श्रीधरन केरल प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे।

metro man

प्रदेश भाजपा प्रमुख के. सुरेंद्रन ने गुरुवार को श्रीधरन को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने का एलान किया। इससे पहले प्रदेश भाजपा ने गत बुधवार को 16 सदस्यीय राज्य चुनाव समिति का गठन किया था, जिसमें श्रीधरन को भी शामिल किया गया था।

सुरेंद्रन ने बताया कि 07 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य के दौरे पर आने वाले हैं और राज्य में भाजपा की चल रही ‘विजय यात्रा’ के समापन समारोह में शामिल होंगे।

श्रीधरन को ‘मेट्रोमैन’ के नाम से भी जाना जाता

उल्लेखनीय है कि ई. श्रीधरन को ‘मेट्रोमैन’ के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें दिल्ली के विकास के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। श्रीधरन ने दिल्ली मेट्रो को नई बुलंदियों तक पहुंचाया है। इसके अलावा उन्होंने कोलकाता मेट्रो की संरचना भी तैयार की थी। उन्हें पद्मश्री और पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।

Related News