अगर आंख में लग जाये मिर्ची तो इन घरेलू उपायों से करें ठीक, तुरंत मिलेगी राहत

img

कई बार ऐसा होता है जब हम किचन में खाना बना रहे होते हैं और अनजाने में हमारा हाथ हमारी आंखों पर चला जाता है जिससे आंखों में मिर्च या फिर मसाला लग जाता है जो बेहद तकलीफदेह होता है। मिर्च लगते ही आंख में बहुत जलन होने लगती है। ऐसे में इस जलन को ठीक करने के लिए हम तुरंत आंखों पर ठंडे पानी के छींटे मारने लगते हैं। कई बार ये जलन इंसान को काफी देर तक परेशान कर सकती है। आज हम आपको बताएंगे कुछ घरेलू उपाय जिसे अपनाकर आप मिर्ची से होने वाली आंखों की जलन को आसानी से दूर कर सकते हैं

eye irritation

पानी से धोएं

जब भी आंखों में मिर्च लगे तो सबसे पहले उसे पानी से खूब अच्छी तरह से धोना चाहिए।ऐसा करना फायदेमंद होता है। आंखों को धोते समय पानी के तेज छींटे मारने चाहिए। ऐसा करने से मिर्ची के कारण हुई जलन कम होगी और साथ ही आंखों की लालिमा भी दूर हो सकती है।

फूंक मारें

जब भी आंखों में कुछ चला जाये तो एक सूती कपड़े या तौलिए पर गर्म फूंक मारकर आंखों की सिकाई करनी चाहिए। ऐसा करने से समस्या को हल किया जा सकता है। ऐसा ही कुछ आंखों की जलन को दूर करने के लिए भी करना चाहिए। अगर गलती से मिर्ची वाले हाथ आंखों में चले गए हैं और आंखों में जलन हो रही हो तो भी आप तौलिया में गर्म फूंक मारकर आंखों पर कुछ समय के लिए रखें। ऐसा करने से राहत मिलेगी।

घी के फोहे रखें

शुद्ध देशी घी का प्रयोग करके भी आंखों की जलन को दूर किया जा सकता है। ऐसा करने के लिए आप रुई के फोहे में ठंडे पानी की कुछ बूंदे और घी की कुछ बूंदे मिलाएं। अब इस रुई के फोहे हो अपनी आंखों पर थोड़े समय के लिए रख कर छोड दें। ऐसा करने से न सिर्फ आंखों के दर्द से राहत मिल सकती है बल्कि जलन भी खत्म हो जाएगी।

Related News