अगर आप भी चाय के साथ करते हैं इन चीजों का सेवन तो आज ही बंद कर दें, नहीं तो…

img

हेल्थ डेस्क। आज हम आपको चाय के बारे में कुछ बाते बताएंगे जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे। सुबह-सुबह वैसे तो अधिकतर लोग चाय की चुस्की लेते हैं और चाय के साथ कई एसी चीजें होती हैं जो सेवन कर लेते हैं। लेकिन कई बार अंजाने में लोग चाय के साथ उन चीजों का भी सेवन कर लेते हैं जिससे उनके शरीर पर बुरा असर पड़ना शुरू हो जाता है। कई तरह की बीमारियां शुरू हो जाती हैं। तो आइये जानते हैं कि चाय के साथ किन चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए….

TEA

सब्जियां

कई लोग खाने के साथ चाय पीते हैं, जिनमें रोटी के साथ हरी सब्जियां भी होती है। हरी पत्तेदार सब्जियों में मौजूद गोइट्रोजन दरअसल थायरॉयड ग्रंथि द्वारा आयोडीन को लेने में रुकावट डालता है और आयोडीन की कमी का कारण बन सकता है। गोभी, फूलगोभी, हरे पत्तों, मूली, सरसों, ब्रोकली, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, शलजम और सोयाबीन जैसी सब्जियों में गोइट्रोजन होते हैं।

कच्ची चीजें

कच्ची चीजें जैसे सलाद, अंकुरित अनाज या फिर उबला हुआ अंडा जैसी चीजें भी चाय के साथ लेना आपकी सेहत और पेट को नुकसान पहुंचा सकता है।

हल्दी वाली चीजें

अगर आप चाय के साथ या चाय पीने के तुरंत बाद ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जिसमें हल्दी की मात्रा अधिक हो, तो यह भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसका प्रमुख कारण है चाय और हल्दी में मौजूद रासायनिक तत्व, जो आपस में क्रिया करके आपके पेट में रासायनिक क्रिया कर पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

नींबू

चाय के साथ किसी ऐसी चीज का प्रयोग भी न करें जिसमें नींबू की मात्रा हो, यह नुकसानदायक है। कई लोग चाय में नींबू निचोड़कर लेमन टी बनाकर पीते हैं लेकिन यह चाय एसिडिटी और पाचन संबंधी और गैस की समस्या भी पैदा कर सकती है। कभी-कभी चाय में नींबू मिलाकर पीने से पेट में बनने वाला रसायन जहर जितना घातक हो सकता है।

ठंडी चीजें

चाय के पहले पानी पीना तो ठीक है, लेकिन चाय के साथ या फिर चाय पीने के बाद पानी या किसी भी ठंडी चीज का सेवन किसी भी लि‍हाज से ठी‍क नहीं है। चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना, पाचन तंत्र पर बुरा असर डालता है और गंभीर एसीडिटी की समस्या या पेट की अन्य समस्या भी पैदा कर सकता है।

Related News