लड़की को इम्प्रेस करना चाहते हैं तो, भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना पछतायेंगे

img

रिलेशनशिप में आना आसान होता है लेकिन निभाना बहुत मुश्किल है। किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे को जानना बेहद जरूरी होता है। अगर ऐसा नहीं होता तो रिश्ता अधिक दिनों तक नहीं चल पाता। कई बार रिश्ता खराब होने की वजह आपकी कुछ खराब आदतें भी होती हैं।

RELETIONSHIP TIPS

किसी नए रिलेशनशिप की शुरूआत प्रपोजल से होती है। ऐसे में अगर प्रपोजल से पहले ही आपको रिजेक्ट कर दिया जाए तो आप क्या करेंगे। आइये आज हम आपको ये बताते हैं कि लड़कियों को लड़कों की कौन सी आदतें पसंद नहीं होती। ऐसे में लड़की को प्रपोज करने से पहले आपको इन आदतों को छोड़ने की जरूरत होती है।

नशा

अक्सर लड़के सिगरेट या फिर शराब पीने के आदि हो जाते हैं। लड़कियों को लड़कों की ये आदत बिलकुल भी पसंद नहीं होती। वह ऐसे लड़कों से दूर रहना पसंद करती हैं। आपकी ये आदत आपके रिलेशनशिप को शुरू होने से पहले ही खत्म कर देती है।

लेंग्वेज

कई लड़कों की आदत होती है कि वे आम बोलचाल में भी कई बार गलत शब्दों का प्रयोग करते हैं। जैसे कि बात बात पर गाली देना या अपशब्द कहना। लड़कियों को ये चीजें भी पसंद नहीं होती। ऐसे में आपको अपनी लैंग्वेज भी सुधरने की जरूरत होती है।

गंदगी फैलाना

अगर आप किसी ऐसी लड़की को पसंद करते हैं जो साफ सफाई से रहना पसंद करती है तो आपको खुद की आदतों में बदलाव करने की जरूरत है। अगर आप साफ-सफाई पर ध्यान न देने वाले इंसान हैं तो आपकी ये आदत आपकी परेशानी की वजह बन सकती है।

गुस्से में रहना

कई लड़कों का टेम्पर हमेशा हाई रहता है। जैसे कि हर किसी से झगड़ा करना आदि। कई बार तो लड़के तो मारपीट भी कर लेते हैं। अगर आप बात-बात पर ऐसा करते हैं तो संभल जाएं। हो सकता है कि आपकी ये आदत आपकी पार्टनर को पसंद न आए।

रोक टोक करना

अगर आप लड़की को इम्प्रेस करना चाहते हैं तो आपको अपनी रोक टोक की आदत भी सुधारनी होगी।

Related News