कोरोना महामारी में बच्चों का पेट भरने के लिए पकाने पड़े पत्थर, बच्चों को॰॰॰

img

नई दिल्ली॥ COVID-19 के बीच कीनिया की एक महिला की तस्वीर सोशल मीडिया में खासी वायरल हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार, महामारी के चलते महिला इतनी गरीब हो गई उसे बच्चों को बहलाने के लिए पत्थर पकाने का नाटक तक करना पड़ा गया।

Stone

COVID-19 निरंतर अपना कहर बरपा रहा है। महामारी के चलते पूरे विश्व में आर्थिक मंदी के बादल मंडराने लगे हैं। प्रवासी मजदूरों और गरीबों को अब राशन की व्यवस्था करने में भी खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। रोजगार के साधनों में निरंतर कमी दर्ज की जा रही है। ऐसे ही COVID-19 के बीच कीनिया की एक महिला की तस्वीर सोशल मीडिया में खासी वायरल हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार, महामारी के चलते महिला इतनी गरीब हो गई उसे बच्चों को बहलाने के लिए पत्थर पकाने का नाटक तक करना पड़ा गया। वायरल तस्वीर बीबीसी हिंदी ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है।

रिपोर्ट के अनुसार, तस्वीर में नजर आ रही महिला आठ बच्चों की मां पेनिना बहाती है। वो निरक्षर है और पति इस दुनिया है नहीं। महिला लोगों के कपड़े धोकर अपने परिवार का पेट पालती थीं, लेकिन COVID-19 महामारी के बाद उनका ये काम ठप हो गया। पैसों की इतनी अधिक तंगी हो गई कि बच्चों को खिलाने के लिए भोजन का एक दाना तक नहीं था। बच्चों रोने लगे तक उन्हें बहलाने के लिए गर्म पानी में पत्थर उबालना शुरू कर दिया। बहाती ने ऐसा इसलिए किया ताकी बच्चे बर्तन में कुछ पकता हुए देख भोजन का इंतजार करते-करते सो जाएं।

पढि़ए-भारत जल्द ही देने वाला है चीन को बड़ा झटका, ड्रैगन को हैरान करने का बन रहा है प्लान

पूरे घटनाक्रम को उनकी एक पड़ोसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और मीडिया को इसकी सूचना दे दी। दरअसल पड़ोसी प्रिस्का बच्चों के रोने की आवाज सुनकर बहाती के घर पहुंची थी कि कहीं बच्चों को को कोई परेशानी तो नहीं है। मामला सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद लोगों ने उनके लिए रुपया इकट्ठा किए और मदद पहुंचाई।

Related News