Independence Day : भारत ही बल्कि ये 5 देश भी 15 अगस्त को मनाते हैं आजादी का जश्न

img

आगामी 15 अगस्त को भारत अपनी 75 वीं वर्षगांठ को तैयार है। बीते डेढ़ साल से दुनिया भर में तबाही मचा रहे कोरोना वायरस को देखते हुए इस बार स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर विशेष इंतजाम किये गए हैं। लेकिन क्या आपको पता है भारत के सिवा दुनिया में और भी पांच ऐसे देश हैं जो 15 अगस्त को आजाद हुए थे और वह भी इसी दिन अपनी आजादी का जश्न मनाते हैं? आज हम आपको उन पांच देशों के बारे में बताते हैं जो 15 अगस्त को अपनी आजादी का जश्न मनाते हैं।

भारत

Independence Day

15 अगस्त, 1947 के दिन लगभग दो सौ साल बाद भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र (Democratic Country) के रूप में सामने आया था। 15 अगस्त का दिन भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन देश के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हैं और ध्वजारोहण करते हैं।

बहरीन

BAHRIN FLAG

दिलमुन सभ्यता की प्राचीन भूमि बहरीन को भी 15 अगस्त 1971 को ब्रिटिश शासकों से स्वतंत्रता मिली थी। बहरीन पर पहले भी अरब और पुर्तगाल सहित कई देशों ने राज किया था।

द डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो

KANGO

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो को भी 15 अगस्त 1960 के दिन ही फ्रांसीसी शासकों से आजादी मिली थी। इस देश को साल 1880 में फ्रांसीसी शासकों ने इसे गुलाम बना लिया था। आजादी के बाद ‘फुलबर्ट यूलू’ देश के पहले राष्ट्रपति बने थे।

नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया

KORIA

नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया दोनों ही कोरियन देश भी15 अगस्त को आजाद हुए थे। हर साल, 15 अगस्त को दोनों देशों में छुट्टी रहती है और इसे ‘जापान से स्वतंत्रता’ वाले दिन के रूप में मनाया जाता है।

लिस्टेंस्टीन

listenstein

दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक लिस्टेंस्टीन भी है, यह देश भी वर्ष 1866 में जर्मन शासकों से स्वतंत्र हुआ था लेकिन नेशनल डे 15 अगस्त को मनाना 1940 से शुरू किया गया। इस दिन पूरे देश में छुट्टी रहती है। लिस्टेंस्टीन की रियासत की सरकार ने ऑफिशियल तौर पर 15 अगस्त को देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया।

Related News