"मुझे लगा था खामेनेई से नफरत करते हैं..." ईरान की भीड़ देखकर हिले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप!

तेहरान और वाशिंगटन के बीच जारी भारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में उमड़े भारी जनसैलाब पर अपनी गहरी हैरानी व्यक्त की है। ट्रंप ने स्वीकार किया कि उन्हें ईरान के भीतर से इस तरह की अभूतपूर्व और भावुक प्रतिक्रिया की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी।

एक हालिया साक्षात्कार में जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दृश्यों और वहां उमड़ी लाखों की भीड़ के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, "मैं वास्तव में हैरान था। मुझे हमेशा यही लगता था कि ईरान के लोग उनसे नफरत करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है।"

तेहरान की सड़कों पर गूंजे बदले के नारे

डोनाल्ड ट्रंप की यह टिप्पणी उस समय सामने आई है जब शनिवार को तेहरान में खामेनेई के सप्ताह भर चलने वाले अंतिम संस्कार समारोहों की औपचारिक शुरुआत हुई। राजधानी तेहरान की सड़कों पर लाखों की संख्या में शोक संतप्त लोग एकत्रित हुए। भीड़ में मौजूद लोग अपने हाथों में खामेनेई की तस्वीरों वाले बैनर और झंडे थामे हुए थे और पूरी शिद्दत के साथ "हमारा वचन एक है! बदला! बदला!" के नारे लगा रहे थे। पूरी ईरानी राजधानी में दिवंगत नेता के बड़े-बड़े बिलबोर्ड लगाए गए हैं, जहां पुरुषों की भारी भीड़ शिया परंपरा के अनुसार लयबद्ध तरीके से अपनी छाती पीटकर शोक व्यक्त करती नजर आई।

इजरायली हमले में मारे गए थे खामेनेई और उनका परिवार

अयातुल्ला अली खामेनेई ने साल 1989 से लेकर 86 वर्ष की आयु में अपनी मृत्यु तक ईरान का सर्वोच्च नेतृत्व संभाला था। वह 28 फरवरी को ईरान-इजराइल युद्ध के पहले ही दिन हुए एक भीषण इजरायली हमले में मारे गए थे। इस हमले में उनके साथ उनके परिवार के कई वरिष्ठ सदस्य और देश के शीर्ष अधिकारी भी मारे गए थे।

Latest Posts