भारत बंद- जानें किस राज्य में कैसे हालात!

img

कृषि कानून के विरूद्ध किसानों का भारत बंद (Bharat Band) जारी है। दिल्ली से लेकर बंगाल तथा उप्र से लेकर कर्नाटक तक भारत बंद (Bharat Band) का प्रभाव दिख रहा है। कई सियासी पार्टी इस बंद के समर्थन में हैं और सड़कों पर उतरे हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी का आरोप है कि सरकार ने केजरीवाल को नजरबंद कर दिया है।

Bharat band 1

खबर के अनुसार मुंबई के डब्बावालों ने किसानों के भारत बंद (Bharat Band) का समर्थन किया है और केंद्र सरकार से नए कानूनों को वापस लेने की मांग की है। बिहार के भिन्न-भिन्न शहरों में किसानों के भारत बंद (Bharat Band) के समर्थन में राजद कार्यकर्ता सड़क पर उतरे।

तो वहीं मुजफ्फरपुर में आंदोलन के दौरान एक एम्बुलेंस फंस गई, जिसे बाद में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने आगे जाने दिया। एम्बुलेंस चालक ने कहा कि वो हॉस्पिटल जा रहे थे, किंतु प्रदर्शन के कारण बीच में ही फंस गए।

भारत बंद (Bharat Band) का असर भिन्न-भिन्न प्रदेशों में दिख रहा है। बंगाल में ट्रेड यूनियन ने किसानों के समर्थन में मार्च निकाला, तो वहीं बिहार के दरभंगा में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने कानून के खिलाफ में टायर फूंक दिए। कर्नाटक में सियासी के नेताओं ने विधानसभा के बाहर किसानों के भारत बंद (Bharat Band) का समर्थन किया।

 

Related News