दिलचस्प : छह साल पहले चोरी हुई लालू यादव की कार बरामद, देश में कई बार बेची और खरीदी गई

img

भारतीय राजनीति में लालू प्रसाद यादव का कोई जोड़ नहीं है। उनका हर अंदाज निराला होता है। उनसे जुडी घटनाएं भी दिलचस्प होती हैं। इसी तरह की एक और दिलचस्प मामले का खुलाशा हुआ है। लालू प्रसाद यादव की वर्ष 2014 में चोरी हुई एक टोयोटा फॉर्च्यूनर कार छह साल बाद अरुणाचल प्रदेश से बरामद कर ली गई है। दिलचस्प ये है कि छह साल में यह कार देश में कई बार बेचीं और खरीदी गई।

जानकारी के मुताबिक़ लालू प्रसाद यादव की एक टोयोटा फॉर्च्यूनर कार वर्ष 2014 में चोरी हो गई थी। इस मामले में हरियाणा के गुरुग्राम में आईपीसी की धारा 392/397 और आर्म्स एक्ट की धारा के तहत लूट का केस दर्ज किया गया था। अब छह साल बाद लालू प्रसाद की कार अरुणाचल प्रदेश से बरामद हुई है। अरुणाचल प्रदेश निवासी एक व्यक्ति से इस कार को जब्त किया गया है। चोरी होने के बाद यह कार भारत में कई लोगों को बेची गयी थी।

उल्लेखनीय है कि चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव इस समय रांची के रिम्स में भर्ती हैं। उनकी गिनती देश के राजनीतिज्ञों में होतो है। उन्हें सफल रेल मंत्री मन जाता है। बात करने की चुटीली शैली लालू यादव की खासियत है। वह गंभीर बातों को भी बड़े हल्के में कह जाते हैं।

Related News