img

interesting news: बिहार के वैशाली जनपद से एक अनोखी घटना सुनने को मिली है, जहां एक महिला पर दो लोगों ने पति होने का क्लेम किया है। महिला शादीशुदा है और उसकी तीन संतान है। जिनमें 18 और 20 साल के दो बेटे और 13 साल की एक बेटी शामिल हैं। जब मामला गौरोल थाने में पहुंचा, तो पुलिस भी हैरान रह गई क्योंकि दोनों व्यक्ति एक ही महिला के पति होने का दावा कर रहे थे।

पुलिस टीम, जिसमें थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार, और अवर निरीक्षक शिवम कुमारी शामिल हैं, घटना की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, महिला के पहले पति राम प्रसाद महतो की शादी 22 बरस पहले सकरा थाने के मझौली गांव में हुई थी। उनके दो बेटे और एक बेटी हुई, लेकिन 2018 में दांपत्य जीवन में तनाव के बाद पत्नी ने घर छोड़कर हाजीपुर में काम करना शुरू कर दिया।

महिला की मुलाकात कुढ़नी थाना क्षेत्र के ढोढ़ी गांव निवासी बतहु राय की बीवी से हुई, और बाद में वो ढोढ़ी गांव के हरेंद्र राय के साथ रहने लगी। राम प्रसाद ने 7 साल से अपनी पत्नी को खोजने की कोशिश की और हाल ही में जानकारी मिली कि वह भटौलिया गांव में रह रही है। पुलिस को सूचना देने के बाद, महिला और उसके दोनों 'पतियों' को थाने लाया गया, जहां दोनों पति महिला को अपने साथ ले जाने के लिए तैयार हो गए। हालांकि, महिला ने पहले पति के साथ जाने पर अड़ गई।

 

 

--Advertisement--