IPL के लिए खिलाड़ियों की नीलामी जल्द ही, इतने विदेशी प्लेयर्स रहेंगे बरकार

img

क्रिकेट का महाकुंभ कहे जाने वाले आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी अगले महीने होगी, लेकिन इस नीलामी से पहले क्रिस लिन, डेविड मिलर, जयदेव उनादकट और क्रिस मॉरिस उन 71 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें उनकी संबंधित फ्रेंचाइजी ने रिलीज किया है. खिलाड़ियों को रिलीज करने, ट्रेडिंग और बरकरार रखने के लिए शुक्रवार अंतिम दिन था. कुल 127 खिलाड़ियों को टीमों ने अपने पास रखा है, जिसमें 35 विदेशी क्रिकेटर भी शामिल हैं. किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 19 दिसंबर को होने वाली नीलामी में 42.70 करोड़ रुपये की राशि के साथ होगी जो सभी आठ टीमों में सबसे ज्यादा है.

टीम                                                पर्स                                                  खिलाड़ियों की जगह
चेन्नई सुपर किंग्स                   14.60 करोड़ रु.                             5 (2 विदेशी प्लेयर्स शामिल)
दिल्ली कैपिटल्स                     27.85 करोड़ रु.                              11 (5 विदेशी प्लेयर्स शामिल)
किंग्स इलेवन पंजाब              42.70 करोड़ रु.                                9 (4 विदेशी प्लेयर्स शामिल)
कोलकाता नाइट राइडर्          35.65 करोड़ रु.                               11 (4 विदेशी प्लेयर्स शामिल)
मुंबई इंडियंस                        13.05 करोड़ रु.                                 7 (2 विदेशी प्लेयर्स शामिल)
राजस्थान रॉयल्स                  28.90 करोड़ रु.                               11 (4 विदेशी प्लेयर्स शामिल)

वहीं नीलामी की जानकारी देते हुए बीसीसीआई बयान के अनुसार, ‘किंग्स इलेवन पंजाब के पास नीलामी के लिए सबसे ज्यादा ‘सैलरी कैप’ उपलब्ध है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास सबसे ज्यादा खिलाड़ियों की जगह (12) उपलब्ध है (जिसमें छह विदेशी खिलाड़ियों की जगह शामिल है).अंतिम समय सीमा के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के पास सबसे बड़ी टीम (20 खिलाड़ी) है.’

मयंक अग्रवाल ने डबल धमाका कर बनाया नया रिकॉर्ड, बांग्लादेश टीम के छुड़ाएं पसीने

आपको बता दें कि ‘आठ फ्रेंचाइजी में से रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (12) ने सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद (5) ने अपनी टीम में से सबसे कम खिलाड़ियों को निकाला है.’ राजस्थान रॉयल्स ने 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है और घोषणा की कि ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ टीम की अगुवाई करना जारी रखेंगे.

Related News