img

IPL की कई टीमें इस वक्त चोटों से जूझ रही हैं। मुंबई इंडियंस के दिग्गज बॉलर जसप्रीत बुमराह इस बार लीग में खेलते नजर नहीं आएंगे। कई महीनों से चोट से जूझ रहे जसप्रीत बुमराह इस बार IPL 2023 में भी नहीं खेलेंगे। जसप्रीत बुमराह का OUT होना टीम के लिए बुरी खबर है। मगर साथ ही मुंबई इंडियंस के युवा खिलाड़ियों के लिए भी यह एक मौका है।

मुंबई इंडियंस इस लीग की एक सफल टीम है। मुंबई इंडियंस के नाम पांच खिताब हैं। इस सीजन में मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्योंकि टीम का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत नहीं है।

अर्जुन को क्यों मिलेगा मौका?

बुमराह के अलावा ऑस्ट्रेलियाई बॉलर जाय रिचर्डसन भी पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं। इन दोनों क्रिकेटरों के OUT होने से अर्जुन तेंदुलकर को मौका मिलने की संभावना बढ़ गई है।

अर्जुन को चुनने से मुंबई को क्या फायदा?

हरफरमौला क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर साल 2021 से मुंबई इंडियंस टीम में हैं। अर्जुन को मुंबई टीम के लिए अभी डेब्यू करना बाकी है। मगर इस बार स्थिति अलग है। अगर अर्जुन को मौका दिया जाता है तो मुंबई को निचले क्रम तक अच्छी बैटिंग लाइनअप मिल जाएगा। इसके साथ साथ गेंदबाजी का विकल्प भी उपलब्ध है। अर्जुन कैमरून ग्रीन का अच्छा साथ दे सकते हैं। अर्जुन तेंदुलकर ने बीते घरेलू सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में संभावना है कि उन्हें इस सीजन में मौका मिले।

 

--Advertisement--