भारत रत्न पुरस्कार उन अद्वितीय लोगों को दिया जाता है जिन्होंने अलग अलग क्षेत्रों में अपने कार्यों से देश के लिए अहम उपलब्धियाँ हासिल की हैं और एक तरह से देश की सेवा में योगदान दिया है।
ये पुरस्कार कला, खेल, राजनीति, साहित्य, साइंस, समाज सेवा और कुछ अन्य क्षेत्रों के लिए भारत सरकार द्वारा दिया जाता है। 2 जनवरी 1954 को देश के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद इन पुरस्कारों की शुरुआत की थी।
इनाम हासिल करने वालों की आधिकारिक घोषणा भारत के राजपत्र में अधिसूचना जारी कर की जाती है. ये सम्मान प्रति वर्ष 26 जनवरी को दिया जाता है।
जानें कितनी धनराशि मिलती है
सरकार की तरफ से एक प्रमाणपत्र और एक मेडल दिया जाता है. इस पुरस्कार के साथ कोई पैसा नहीं दिया जाता।
इसे पाने वालों को सरकारी सुविधाएं मुहैया कराते हैं. उदाहरण के लिए भारत रत्न पाने वालों को रेलवे की तरफ से निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलती है। भारत रत्न पाने वालों को महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए न्योता मिलता है। इसके अलावा और भी सुविधआएं दी जाती हैं।