img

दूध को एक बढ़िया पेय पदार्थ माना गया है। इसका उच्च पोषण मान है और ये शरीर के निर्माण के लिए जरुरी प्रोटीन, हड्डियों को मजबूत बनाने वाले खनिज और स्वास्थ्य देने वाले विटामिन, लैक्टोज और उच्च श्रेणी की वसा और ऊर्जा देता है। आपने दूध का कलर तो सफेद देखा होगा मगर आज हम आपको ऐसे प्राणी का नाम बताएंगे जिसका दूध काला होता है।

जानकार आपको हैरान होगी पर ये बात एक दम सच है। लगभग सभी जानवरों का दूध सफेद कलर का होता है। पर एक जानवर ऐसा भी है जिसका दूध काला होता है।

दूध आयुर्वेद में दूध को संपूर्ण आहार माना गया है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। दूध शरीर को भरपूर पोषण प्रदान करता है। इससे हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार होता है और मांसपेशियों में वृद्धि होती है। जानकारी के अनुसार, काले गैंडे का दूध ब्लैक होता है। काले गैंडे का दूध बहुत मलाईदार होता है।

तो वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूरे विश्व में गधी का दूध सबसे महंगा है। इस दूध की अमेरिका तथा यूरोप में बहुत अधिक मांग है। यहां एक लीटर गधी के दूध की कीमत 160 डॉलर तक है यानी लगभग 13 हजार रुपए है। वहीं हिंदुस्तान में कई इलाकों में इसकी कीमत 7 हजार रुपए लीटर तक है।

--Advertisement--