img

अगर आप स्टॉक मार्केट में निवेश के नए मौके की तलाश में हैं और खासकर इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में भरोसा रखते हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन खबर है। इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बनाने वाली चर्चित कंपनी Ather Energy जल्द ही अपना Initial Public Offering (IPO) लेकर आ रही है। कंपनी ने इसके लिए ₹304 से ₹321 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।

IPO की टाइमलाइन और डिटेल्स

इस IPO में बोली लगाने की अवधि 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक रखी गई है। वहीं, बड़े यानी एंकर निवेशकों के लिए यह 25 अप्रैल को ही एक दिन के लिए खुल जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि यह चालू वित्त वर्ष 2025-26 में BSE और NSE पर सूचीबद्ध होने वाला पहला बड़ा IPO होगा, जिससे पहले से ही निवेशकों में काफी उत्साह है।

क्या है इस IPO में खास?

इस सार्वजनिक निर्गम में कुल साइज करीब ₹2,626 करोड़ का है। इसमें दो हिस्से हैं:

नया इश्यू (Fresh Issue): ₹2,626 करोड़ तक के इक्विटी शेयर

OFS (Offer for Sale): प्रमोटर्स और मौजूदा शेयरधारकों की ओर से करीब 1.1 करोड़ शेयरों की बिक्री

इससे कंपनी का कुल मूल्यांकन बढ़कर ₹11,956 करोड़ तक पहुंच जाता है, जो दर्शाता है कि Ather Energy अब EV मार्केट में एक मजबूत और स्थायी खिलाड़ी बन चुकी है।

फंड का क्या होगा इस्तेमाल?

Ather Energy इस IPO से जुटाई गई पूंजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से दो महत्वपूर्ण कामों में करेगी:

महाराष्ट्र में नया इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करना

                                                                                                                                                                                कंपनी के कर्ज को कम करना

इस रणनीतिक दृष्टिकोण से साफ है कि कंपनी विस्तार के साथ-साथ वित्तीय मजबूती पर भी बराबर ध्यान दे रही है।

Ola Electric के बाद Ather की बारी

गौरतलब है कि Ather से पहले Ola Electric Mobility ने अगस्त 2024 में ₹6,145 करोड़ का IPO लाया था, जो EV सेक्टर के सबसे बड़े IPOs में से एक था। Ather Energy इस ट्रेंड को आगे बढ़ा रही है, और इसके आईपीओ के आने से इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में निवेशकों की दिलचस्पी और भी ज्यादा बढ़ेगी