img

कोविड के बाद बीते एक साल में कई लोग खेती की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में यदि आप भी एक किसान हैं और ज्यादा कमाई वाली फसल की तलाश में हैं तो आप पलाश के पेड़ लगाकर ज्यादा कमाई कर सकते हैं। पलाश के फूल को कई नामों से जाना जाता है। हालांकि इस फूल में दूसरे फूलों की तरह महक नहीं होती, मगर इन फूलों में कई गुण पाए जाते हैं।

यह फूल अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इस फूल को यूपी का राजकीय फूल भी घोषित किया गया है। इसे परसा, ढाक, सु, किशक, शुक, ब्रह्मवृक्ष और वन की ज्वाला आदि नामों से पुकारा जाता है। इस फूल की खेती कर आप लाखों रुपये कमा सकते हैं. आइए जानें इसकी खेती कैसे करें।

पलाश के फूल में अनेक गुण होते हैं

पलाश के फूल अपने जैविक रंगों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। फूल के अलावा पौधे के बीज, पत्ते, छाल, जड़ और लकड़ी का भी उपयोग किया जाता है। इनसे बने आयुर्वेदिक चूर्ण और तेल भी अच्छे दामों में बिकते हैं। इस फूल का इस्तेमाल होली के रंग बनाने में भी किया जाता है। यह फूल उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, मानिकपुर, बांदा, महोबा और मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड में पाया जाता है। इसके साथ ही इन फूलों की खेती झारखंड और साउथ इंडिया के कुछ हिस्सों में भी की जाती है।

एक बार पौधा लगाओ, जीवन भर की कमाई होगी

देश में कई किसान पलसा के फूलों की खेती कर अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं. हालांकि पिछले कुछ सालों में इस फूल की खेती में कमी आई है। ऐसे में यह आपके लिए खेती करने का अच्छा मौका है। रोपण के 3-4 वर्ष बाद पुष्पन प्रारम्भ होता है। आप चाहें तो 1 एकड़ खेत पर 50 हजार रुपए खर्च कर बागवानी शुरू कर सकते हैं। एक बार लगाने से अगले 30 साल तक आमदनी हो सकती है।

पलाश औषधीय गुणों से भरपूर है

पलाश के पेड़ से प्राप्त हर चीज गुणों से भरी होती है। इसका इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों के लिए भी किया जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार नाक, कान या अन्य किसी जगह से खून आने पर इसकी छाल निकालकर पीने से काफी फायदा होता है। इसके विपरीत पलास गोंद को चीनी में मिलाकर दूध या आंवले के रस में मिलाकर पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं।

--Advertisement--