यहां गांधी जयंती पर लगी जेल अदालत, 10 केस की सुनवाई, एक अभियुक्त रिहा

img

रामगढ़, 02 अक्टूबर यूपी किरण। गांधी जयंती के मौके पर शुक्रवार को रामगढ़ जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जेल अदालत का आयोजन किया गया। इस अदालत में कुल 10 केस की सुनवाई की गई। जिसमें से एक कैदी को रिहा करने का आदेश जारी किया गया।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजेश कुमार द्वितीय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दिलीप राजेश्वर तिर्की, व्यवहार न्यायालय के कर्मचारी धीरज झा, संतोष कुमार, लगन कुमार, मनीष कुमार सिन्हा शामिल हुए। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गांधी जयंती पर लगे इस जेल अदालत में कैदियों की पूरी बात सुनी गई। साथ ही जेल में उनके व्यवहार के बारे में भी जानकारी ली गई। सभी 10 मामलों को सुनने के बाद एक मामले में सजायाफ्ता कैदी को रिहा करने का आदेश जारी किया गया।
Related News