Janmashtami 2022: माखन ही नहीं इस चीज के बिना भी अधूरी मानी जाती है कान्हा के प्रसाद का थाली

img

भगवान श्रीकृष्ण के माखन प्रेम के बारे में तो हर किसी को पता है। कान्हा जी जब घुटनों के बल चला करते थे तब भी वे माता यशोदा और गोपियों का बनाया हुआ मक्खन चोरी से चट कर जाया करते थे। यही वजह है कि उन्हें माखन चोर भी कहा जाता है। उनके इसी माखन प्रेम को देखते हुए हर वर्ष जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) पर कान्हा भक्त उन्हें माखन मिश्री का भोग लगाते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि भगवान श्री कृष्ण को माखन के अतिरिक्त धनिया पंजीरी का प्रसाद भी बेहद प्रिय है। हिन्दू पंचाग के मुताबिक इस साल कृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami 2022)  का पर्व 18 अगस्त को मनाया जाएगा। हर वर्ष भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। आज हम आपको बताएंगे पूजा के लिए धनिया पंजीरी कैसे बनाई जाती है।

धनिया पंजीरी बनाने की सामग्री

  • धनिया पाउडर- 1 कप
  • घी- 3 बड़े चम्मच
  • मखाने- 1/2 कप (कटे हुए)
  • चीनी पाउडर- 1/2 कप
  • कद्दूकस नारियल- 1/2 कप
  • ड्राई फ्रूट- 1/2 छोटी कटोरी (कटे हुए)
  • चिरौंजी दाना- 1 बड़ा चम्मच
  • चार मगज/खरबूजे के बीज- 3 बड़े चम्मच (छिले हुए)

धनिया पंजीरी बनाने की विधि (Janmashtami 2022)

धनिया पंजीरी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 2 बड़े चम्मच देशी घी गर्म करें। अब इसमें धनिया पाउडर डालकर 4-5 मिनट तक भूनें। इसके बाद उसे एक बाउल में निकाल लें। अब पैन में बचा घी डालकर मखाने को भी 2-3 मिनट तक भूनें। इसके बाद धीमी आंच करके इसमें ड्राई फ्रूट्स, चिरौंजी दाना, मगज, चीनी, नारियल का बूरा और धनिया पाउडर डालकर मिलाएं। पंजीरी तैयार है। अब इसे एक सर्विंग बाउल में निकाल लें। (Janmashtami 2022)

Janmashtami in 2022 : जानिए कब है 2022 में जन्माष्टमी, तिथि, समय, इतिहास और महत्व

Janmashtami 2022: मथुरा, वृदांवन में इस दिन मनाया जायेगा कृष्ण जन्मोत्सव

Related News