JEE Advanced Result 2022 : परिणाम आज होगा जारी, इन स्टेप्स से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

img

JEE Advanced Result 2022 : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे जल्द ही जेईई एडवांस 2022 का परिणाम घोषित करेगा। परिणाम आज सुबह 10 बजे घोषित किए जाएंगे। सभी उम्मीदवार आईआईटी की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से जेईई एडवांस 2022 का मेरिट लिस्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से IIT विज्ञान, वास्तुकला या इंजीनियरिंग में स्नातक, स्नातक-मास्टर डबल डिग्री, एकीकृत परास्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • उम्मीदवार सबसे पहले आईआईटी की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • अब रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • जेईई एडवांस पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि सहित लॉगिन क्रेडेंशियल डालें।
  • ‘JEE Advanced 2022 result’ सबमिट करे और रिजल्ट प्राप्त करें।
  • अब जेईई एडवांस 2022 स्कोरकार्ड डाउनलोड करे और आगे के जरूरतों के लिए एक प्रिंट आउट लें।

इस तिथि से होगा सीट अलॉटमेंट

इस वर्ष जेईई एडवांस 2022 मे कुल 1,56,089 उम्मीदवार शामिल हुए थे। ऐसा माना जा रहा है कि परिणाम की घोषणा के बाद 12 सितंबर से सीट आवंटन शुरू होगा। बता दें कि जेईई एडवांस के लिए आंसर की 3 सितंबर को ही जारी की गई थी। उम्मीदवारों को 3 सितंबर से 4 सितंबर तक आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था।

इतने लाख छात्रों ने दिए हैं जेईई एडवांस 2022 की परीक्षा

गौरतलब है कि फाइनल आंसर की 11 सितंबर को सुबह 10 बजे परिणाम के साथ ही जारी की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल jeeadv.ac.in पर लॉग इन करके अपने स्कोर की जांच कर सकेंगे। इस बार जेईई एडवांस परीक्षा 28 अगस्त को आयोजित की गई थी। इसमें लगभग 2.5 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया। हालांकि केवल 1.56 लाख छात्र ही परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। जेईई एडवांस 2022 की परीक्षा 124 शहरों के 577 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। आपको बता दें कि सभी 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में कुल 16,598 सीटें हैं, जो पिछले साल की तुलना में सीटों की संख्या में वृद्धि हुई है। साथ ही महिला उम्मीदवारों के लिए 1,567 अतिरिक्त सीटें आवंटित की गई हैं।

यह भी पढ़ें-

Today’s headlines: इस साल की सबसे बड़ी ओपनर नहीं बन सकी ‘ब्रह्मास्त्र’, लॉन्च होगा तारागिरी, पढ़ें मुख्य खबरें

Aaj Ka Rashifal : इन 5 राशियों की मुश्किलें 3 ग्रहों की वक्री चाल ने बढ़ाई , संभल कर पार करें समय, करें दान- पुण्य

PET 2022 : इस तिथि को हो सकती है PET( प्रारंभिक पात्रता परीक्षा)

Shani Margi बना रहे हैं ‘महापुरुष राजयोग’, इन राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ

Related News